फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Severe Cold Claims Student’s Life During PT at Navodaya School, Silent Heart Attack Suspected

Dhar News: कड़ाके की ठंड का कहर, पीटी के दौरान नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक की आशंका

Tue, 06 Jan 2026 05:18 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 05:18 PM IST
सार

नवोदय स्कूल के पीटी मैदान में छठी कक्षा की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया साइलेंट अटैक की आशंका जताई है। 
 

विज्ञापन
Dhar News: Severe Cold Claims Student’s Life During PT at Navodaya School, Silent Heart Attack Suspected
साइलेंट अटैक से छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाके में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की जानलेवा ठंड का असर अब बच्चों पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार सुबह नवोदय विद्यालय मुलथान में कक्षा छठी की एक छात्रा की स्कूल ग्राउंड में खड़े-खड़े अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की पहचान निशा (13), पिता राहुल सूर्यवंशी, निवासी ग्राम मुलथान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया गया कि निशा रोज की तरह सुबह पीटी के लिए अन्य बच्चों के साथ स्कूल मैदान में गई थी। सुबह करीब सवा सात बजे वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद बच्चों और शिक्षकों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसे तत्काल सिविल अस्पताल बदनावर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कड़ाके की ठंड में अल सुबह खुले मैदान में गतिविधि के दौरान साइलेंट अटैक की आशंका जताई जा रही है। मासूम छात्रा की मौत की खबर जैसे ही गांव और स्कूल परिसर में फैली, वहां शोक का माहौल छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: प्रशासन ने माना दूषित पानी से हुई 14 मौत, पांच महीने के अव्यान का नाम भी शामिल


बदनावर सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्णा राठौड़ ने बताया कि बच्ची को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। प्रथम दृष्टया साइलेंट अटैक की आशंका है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

वहीं बदनावर थाना प्रभारी अमित कुशवाह ने बताया कि मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed