सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Woman Held Captive on False Promise of Marriage, Raped and Threatened with Acid; Accused in Custody

Dhar News: शादी का झांसा देकर महिला को बंधक बनाया, दुष्कर्म कर तेजाब डालने की धमकी, आरोपी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

धामनोद में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और तेजाब से जलाने की धमकी दी।

Dhar News: Woman Held Captive on False Promise of Marriage, Raped and Threatened with Acid; Accused in Custody
दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार

जिले के ग्राम धामनोद में एक महिला के साथ दुष्कर्म और तेजाब डालने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित रूप से शादी का झांसा देकर महिला को बंधक बनाया और उसके साथ अत्याचार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार महिला का आरोपी से कुछ महीनों पूर्व ही परिचय हुआ था। आरोप है कि 11 नवंबर 2025 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार धमकियां देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे तेजाब डालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jabalpur News: नीलामी की राशि जमा कराए बिना आवंटित कर दी दुकानें, नप अध्यक्ष-CMO-राजस्व अधिकारी सहित 23 पर FIR

पीड़िता के अनुसार 26 फरवरी की रात आरोपी फिर उसके घर पहुंचा और पैसों की मांग की। मना करने पर उसने मारपीट की और महिला को जबरन पकड़ने का प्रयास किया। महिला किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची।अगले दिन आरोपी कथित रूप से महिला को जबरन अपने साथ ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने के दौरान उसने खुद को चोट पहुंचाकर महिला को धमकाया। बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान महिला मौके का फायदा उठाकर वहां से सीधे थाने पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed