{"_id":"69aac4455a63cfdb3202d0d7","slug":"dhar-s-pakshal-jain-secures-8th-rank-in-upsc-result-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE 2025 Final Result: धार के पक्षाल सेक्रेटरी को 8वीं रैंक, चार घंटे की नींद व दिनभर पढ़ाई पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC CSE 2025 Final Result: धार के पक्षाल सेक्रेटरी को 8वीं रैंक, चार घंटे की नींद व दिनभर पढ़ाई पर फोकस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में धार के पक्षाल सेक्रेटरी के ग्राम बाग निवासी ने 8वीं रैंक हासिल की। पक्षाल के पिता कपड़ा व्यापारी हैं। सफलता से परिवार व समाज में खुशी की लहर है।
धार के पक्षाल ने यूपीएससी परिणाम में आठवीं रैंक हासिल की है।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। टॉप- 10 में मध्यप्रदेश के अभ्यर्थी शामिल है। पांचवीं रैंक पर भोपाल के ईशान भटनागर हैं तो आठवीं रैंक धार जिले के पक्षाल सेक्रेटरी (जैन) ने हासिल की है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- UPSC CSE 2025 Final Result: भोपाल के ईशान भटनागर ने छुआ आसमान, AIR के टॉप-5 में बनाई अपनी जगह
विज्ञापन
विज्ञापन
धार जिले की कुक्षी विधानसभा के ग्राम बाग निवासी पक्षाल सेक्रेटरी ने 8वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल करके शानदार सफलता प्राप्त की है। आदिवासी बाहुल्या धार का नाम देश स्तर पर रोशन किया हैं। छोटी बहन क्रिया जैन ने अमर उजाला को विशेष चर्चा में बताया कि भइया का शुरू से ही फोकस पढाई पर रहा हैं, पिछली दो दीवाली से वे घर नहीं आए थे। त्यौहारों की खुशियां छोड़कर पढ़ाई को प्राथमिकता दी। तैयारियों के दौरान ऐसा समय भी आया जब वे रोजाना केवल 3 से 4 घंटे ही सोते थे और दिनभर लाइब्रेरी में पढ़ाई करते थे। एक बार इंटरव्यू से एक दिन पहले उनका पैर मुड़ गया था, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी व इंटरव्यू देने पहुंचे थे।
लक्ष्य के प्रति रखें समर्पण
पक्षाल के पिता नीलेश जैन ग्राम बाग में ही कपड़ा व्यापारी व मां दीप्ति जैन हाउस वाइफ हैं। पक्षाल की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है, समाज के लोग व रिश्तेदारों ने भी परिवार को फोन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पक्षाल सेक्रेटरी की बहन ने बताया कि माता-पिता का आशीर्वाद और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही। परिवार के अनुसार प्रक्षाल बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया। परिवार के अनुसार पक्षाल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर योग और ध्यान करते हैं।
ये भी पढ़ें- ब्लाइंड कैटेगरी में इंदौर के अक्षय चयनित, बोले- सरकारी स्कूल में पढ़ते समय देखा IAS का सपना
धार के पक्षाल सेक्रेटरी
- फोटो : अमर उजाला
कॉर्पोरेट के बजाय सेवा पर ध्यान
परिवार के अनुसार पक्षाल जैन की प्रारंभिक पढ़ाई बाग के महेश मेमोरियल स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए वे इंदौर चले गए और बाद में उन्होंने आईआईटी कानपुर से फाइनेंस में पढ़ाई की। आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में जाने के बजाय देश सेवा का रास्ता चुना और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। पक्षाल वर्ष 2022-23 के आसपास दिल्ली चले गए और वहीं रहकर यूपीएससी की तैयारी की। पहले प्रयास में पक्षाल जैन को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) मिलने की संभावना थी, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, इसलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी। दूसरे प्रयास में वे प्रीलिम्स में ही रह गए, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 8 प्राप्त की।
मूवी से मिली प्रेरणा
परिवार ने बताया कि यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि सेल्फ-स्टडी को अपना हथियार बनाया और स्वयं ही तैयारी कर परीक्षा को क्लियर किया है। करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए पक्षाल ने अखबार और मंथली मैगजीन पढ़े के साथ ही टॉपिक्स को समझने के लिए गूगल की मदद ली और नोट्स बनाकर तैयारी की। रिवीजन उनका मूल मंत्र रहा, जिसने चीजों को याद रखने में मदद की। बहन क्रिया जैन ने बताया कि 12th Fail मूवी प्रेरणा दायक साबित हुई हैं, भाई ने मूवी से प्रेरणा लेकर ही इंटरव्यू की तैयारी की थी। इंटरव्यू में दक्षिण चीन सागर, इंडो-पैसिफिक नीति और अर्थशास्त्र पर सवाल पूछे गए थे।

कमेंट
कमेंट X