सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dispute erupts during dancing at a wedding ceremonyMinor

Dhar News: शादी समारोह में नाचने के दौरान यहां हुआ विवाद, नाबालिग को मारा चाकू; एक अन्य हादसे में महिला की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के बिखरौंन गांव में शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय बालक को चाकू मार दिया गया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया। वहीं, जिले में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

Dispute erupts during dancing at a wedding ceremonyMinor
नाबालिग को लगा पैर में चाकू, इलाज के लिए ले जाते हुए परिजन।
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम बिखरोन में शादी समारोह के दौरान नाबालिग बच्चे को चाकू मारने की वारदात हुई हैं, समारोह में बच्चें नाच रहे थे। 14 वर्षीय बालक कुणाल पिता जितेंद्र जमरे निवासी बिखरौंन के उल्टे पैर के घुटने में चाकू मारा दिया, परिवार के लोग शादी की खुशियां छोड़कर घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग को इंदौर रेफर किया गया।
Trending Videos


जानें कैसे हुआ ये विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 31 मार्च को सुबह करीब 10:30 बजे इंदिरा नगर में आयोजित विवाह समारोह में हुई। धामनोद थाना अंतर्गत ग्राम बिखरौंन में बारात आई हुई थी और समारोह में बच्चे खुशी-खुशी डांस कर रहे थे, तभी अचानक बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी और इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा, कुणाल को नाचते-नाचते चाकू मार दिया गया। चाकू उसके उल्टे पैर के घुटने के पास गहराई तक धंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध पंजीबद्ध किया गया
यहां डॉ. जगदीश देवड़ा द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन चाकू, पैर में ही फंसा होने और स्थिति गंभीर होने के कारण सर्जन से चर्चा के बाद उसे उसी अवस्था में सुरक्षित रखते हुए बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। घायल बालक कुणाल पिता जितेंद्र, निवासी बिखरोंन ने बताया कि वह शादी में नाच रहा था, तभी अचानक पैर में चाकू घुस गया ओर उसे कुछ समझ ही नहीं आया। थाना धामनोद में घटना को लेकर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। केस की जांच की जा रही है कि चाकू किसने और किन परिस्थितियों में मारा, हालांकि प्राथमिक जानकारी में यह बात सामने आई हैं, कि बच्चों के बीच हुए झगड़े के दौरान यह घटना हुई।

फिलहाल बालक की हालत को देखते हुए उसे इंदौर भेजा गया है, बालक के पैर में अभी भी चाकू घुसा हुआ है। उक्त घटना के बाद परिवार में चिंता और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- Sagar News: बिजली विभाग ने मांगा नौ लाख का बकाया बिल, बदले में नगर परिषद ने दफ्तर के गेट पर डलवा दिया कचरा

पंधानिया में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत
ग्राम पंधानिया में दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मनावर क्षेत्र के ग्राम जलखा निवासी 47 वर्षीय गजेसिंह पिता चंदरसिंह अपनी 48 वर्षीय पत्नी रेवली के साथ महेश्वर में एक शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे थे। पंधानिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गजे सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उनकी पत्नी रेवली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गजेसिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल रेवली को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक और उनकी पत्नी दोनों शिक्षक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed