सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Last Day Tomorrow for Wheat Procurement Registration at MSP; Farmers’ Union Demands Extension

Dhar News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन का कल अंतिम दिन, किसान संघ ने की तिथि बढ़ाने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 7 मार्च अंतिम तिथि होने के कारण किसान तेजी से पंजीयन करा रहे हैं, जबकि किसान संघ ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।
 

Dhar News: Last Day Tomorrow for Wheat Procurement Registration at MSP; Farmers’ Union Demands Extension
पंजीयन में जुटे किसान
विज्ञापन

विस्तार

समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च तय की गई है। तिथि समाप्त होने से पहले बड़ी संख्या में किसान पंजीयन कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं धुलेंडी से लेकर रंगपंचमी तक त्योहारों का समय होने के कारण किसान संघ ने पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के कारण कई किसान अब तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं, इसलिए सरकार को कम से कम एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देना चाहिए।

Trending Videos


अब तक जिले में 31 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन करा लिया है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। पिछले साल 25 हजार 209 किसानों ने पंजीयन कराया था। बता दें कि जिले में इस वर्ष लगभग 3 लाख 40 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में भी गेहूं की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मंडी में प्रतिदिन करीब 5 से 6 हजार बोरी गेहूं आ रहा है। फिलहाल मंडी में गेहूं का मॉडल रेट 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है, जबकि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का भाव 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसमें बोनस राशि भी जोड़ी जानी है। मंडी के मुकाबले समर्थन मूल्य अधिक होने के कारण किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार भाव में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: गेहूं खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम डॉ. यादव बोले- बेहतर परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में

गौरतलब है कि धार में 7 फरवरी से गेहूं विक्रय पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके बाद समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ होगी। जिले में खरीदी के लिए कुल 89 केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने पंजीयन की शुल्क और निःशुल्क दोनों व्यवस्थाएं की हैं। सोसायटियों में निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है, जबकि कॉमन सर्विस सेंटरों पर निर्धारित शुल्क के साथ पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं भी पंजीयन कर सकते हैं।

हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर की समस्या के कारण कई जगह पंजीयन प्रक्रिया प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आई हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार पंजीयन के मामले में बदनावर के किसान सबसे आगे हैं। यहां 10 हजार 124 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। इसके अलावा धार में 9108, सरदारपुर में 6113, पीथमपुर में 2676, मनावर में 784, धरमपुरी में 576, कुक्षी में 560, गंधवानी में 228 और डही में 37 किसानों ने पंजीयन कराया है।

इनका कहना है

ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर की समस्या के कारण शुरुआत से ही पंजीयन में दिक्कत आ रही है। वहीं त्योहारों के कारण कुछ किसान अब भी पंजीयन नहीं करा पाए हैं। किसान संघ की ओर से पंजीयन की तिथि एक सप्ताह बढ़ाने की मांग की गई है और जल्द ही इस संबंध में आदेश आने की उम्मीद है।
-अमोल पाटीदार, जिला मंत्री, किसान संघ

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 20 हजार हैक्टेयर में गेहूं का रकबा बढ़ा है, जिसके कारण लगभग 6 हजार किसानों ने अधिक पंजीयन कराया है। किसानों से अपील है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन अवश्य करवा लें।
-श्रीराम बर्डे, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, धार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed