फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Dhar Shuts Down Over Bhojshala Dispute Markets Closed Heavy Security Deployed

भोजशाला विवाद के विरोध में आज धार बंद: सड़कों पर उतरा हिंदू समाज, बाजार बंद; सुरक्षा में 800 पुलिसकर्मी तैनात

Tue, 25 Aug 2026 10:55 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 10:55 AM IST
सार

धार में भोजशाला मामले को लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा मंगलवार को 'धार जिला बंद' का आह्वान किया गया। धार शहर समेत जिले के कई क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हिंदू समाज भोजशाला के पास खसरा नंबर 612 की भूमि पर शुक्रवार को होने वाली नमाज की व्यवस्था समाप्त करने और कोर्ट के निर्देशों का पालन कराने की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
MP Dhar Shuts Down Over Bhojshala Dispute Markets Closed Heavy Security Deployed
भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले में कोर्ट के निर्देशों का पूर्णतः पालन कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सकल हिंदू समाज द्वारा आहूत 'धार जिला बंद' का व्यापक असर देखने को मिला। धार शहर सहित सरदारपुर, कुक्षी, बदनावर, मनावर और पीथमपुर जैसे ग्रामीण व औद्योगिक अंचलों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन




सुबह से ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और व्यापारियों से शांतिपूर्ण ढंग से दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया। बंद का मिला-जुला और असरदार प्रभाव समूचे जिले में देखा गया। आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया है, जिससे दैनिक जीवन पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन


विवाद का मुख्य कारण
हिंदू समाज भोजशाला के पास स्थित खसरा नंबर 612 की भूमि पर प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज की व्यवस्था का विरोध कर रहा है। समाज का कहना है कि नमाज के लिए की गई व्यवस्था को समाप्त कर कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएसपी शशांक गुर्जर के नेतृत्व में शहरभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीएसपी ने नागरिकों से अफवाहों से बचने की अपील की है और चेतावनी दी है कि जबरन दुकान बंद कराने या उपद्रव करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह हिंदू संगठनों ने निकाली बाइक रैली
धार जिला बंद के दौरान सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी।

ये भी पढ़ें-  धार में चलती बस बनी आग का गोला: जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे यात्री, सामान जलकर खाक; देखें तस्वीरें


दोपहर में सौंपेंगे ज्ञापन
सकल हिंदू समाज के तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे कार्यकर्ता लालबाग परिसर में एकत्र होंगे। यहां से वे रैली के रूप में जाकर जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

जरूरी सेवाओं को बंद से रखा गया मुक्त
आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed