{"_id":"69ca7f407da54102d20826f8","slug":"municipal-corporations-pic-meeting-a-budget-of-4-billion-rupees-was-presented-dhar-news-c-1-1-noi1504-4107489-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: धार नपा में चार अरब का बजट पेश, 65 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, खेल प्रतिभाओं के लिए बनेगा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: धार नपा में चार अरब का बजट पेश, 65 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, खेल प्रतिभाओं के लिए बनेगा स्टेडियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
धार नगर पालिका की पीआईसी बैठक में 2026-27 के लिए 4 अरब रुपये का बजट पेश हुआ। शहर में स्टेडियम, दुकान निर्माण, फायर स्टेशन व प्रतिमाएं लगाने सहित 65 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सीसी रोड, ड्रेनेज, जल योजना व स्वच्छता कार्यों पर भी फोकस किया गया।
नपा में आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन
विस्तार
शहर के विकास और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना को लेकर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में पीआईसी की बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी वर्ष 2026-27 के लिए 4 अरब रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया। इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं पर विशेष फोकस करते किया गया है, जिसमें पूरे वर्ष के लिए लगभग 16 लाख रुपये की बचत का अनुमान लगाया गया है।
Trending Videos
शहर विकास के 65 बिंदुओं पर चर्चा
बैठक के दौरान कुल 65 बिंदुओं वाले एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें शहर के विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई, जिसमें विनायक हॉस्पिटल के सामने लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से नवीन दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, अनिल प्लाजा के सामने कुशाभाऊ ठाकरे कैंपस की दुकानों की छत को लीज पर देने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सागर की सारा पांडे का जलवा: मां का सपना पूरा करने के लिए रचा इतिहास, NCC के जरिए रूस में लहराएंगी तिरंगा
10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम
शहर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 10 करोड़ की लागत से एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, आपातकालीन सेवाओं के लिए फायर स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिसके लिए दो करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान रखा गया है। इसमें आदर्श सड़क स्थित मॉम एंड किड्स गार्डन में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है।
ग्रीन स्पेस पार्क के निर्माण की बढेगी समयसीमा
प्रधानमंत्री अमृत 2.0 योजना के तहत जल प्रदाय योजना में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार मेसर्स जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. मेहसाणा गुजरात को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति दी गई। रामी तलाई पर बन रहे ग्रीन स्पेस पार्क के निर्माण की समय सीमा बढ़ाने और शहर में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए मेसर्स भगवती एंटरप्राइजेज की निविदा को मंजूरी दी गई। वार्ड क्रमांक 4, 6, 8, 11, 15 और 25 सहित कई वार्डों में नई सीसी रोड, नाली निर्माण और ड्रेनेज लाइन के लिए निविदाओं को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जल प्रदाय, बिजली, स्टेशनरी और स्वच्छता सामग्री के लिए नए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया को भी अनुमोदित किया गया।

कमेंट
कमेंट X