फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Police paraded the individuals who carried out an attack using knives and a Tommy bar; the dispute

Dhar: चाकू और टामी से हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, घोड़ा चौपाटी पर दो पक्षों में हुआ था विवाद

Tue, 21 Jul 2026 08:30 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए पुलिस ने तीनों आरोपियों कुलदीप, अमन और गोलू को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Police paraded the individuals who carried out an attack using knives and a Tommy bar; the dispute
पुलिस ने निकाला जुलुस

विस्तार

धार नगर के घोड़ा चौपाटी क्षेत्र में ठेले पर काम करने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चाकू, टामी और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई। घटना में महिला समेत दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। वहीं, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और भय मुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला।

विज्ञापन


चाकू से किया हमला
अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी फरियादी कुलदीप पिता भैरूलाल भाकल के अनुसार, वह अपने ठेले के पास मौजूद था, तभी निहाल नगर निवासी आरोपी अमन पिता राजू वहां आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर अमन ने कुलदीप और मजरूहा बबीता के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अमन ने रसोई के चाकू से हमला कर कुलदीप के बाएं हाथ की बड़ी उंगली में चोट पहुंचाई और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके उल्टे पैर के घुटने में चोट आई। वहीं, बीच-बचाव करने आई बबीता के बाएं हाथ की कोहनी में भी चोट आई थी।
विज्ञापन


पढे़ं: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को आत्मसमर्पण की सलाह, अब 23 जुलाई को अहम सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


टामी से हमला कर किया घायल
दूसरी ओर निहाल नगर निवासी फरियादी अमन पिता राजूराव मलिक ने कुलदीप और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अमन का आरोप है कि ठेले पर काम करने की बात को लेकर आरोपी कुलदीप उर्फ भय्यु पिता भैरूलाल जाट निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी और गोलू बाथम ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर कुलदीप ने अमन के बाएं हाथ पर दांतों से काट लिया और रसोई के चाकू से हमला कर उसके बाएं कान पर चोट पहुंचाई। इसी दौरान आरोपी गोलू ने टामी से हमला कर अमन के सीधे हाथऔर दोनों पैरों में चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों का निकाला जुलूस
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों और चोटों के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए पुलिस ने तीनों आरोपियों कुलदीप, अमन और गोलू को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस की टीम आरोपियों को पैदल लेकर घूमी, ताकि क्षेत्र में दोबारा ऐसी गुंडागर्दी आरोपी ना कर सकें। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और खुलेआम हथियार लहराकर मारपीट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed