सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   RangpanchamiA spectacular , flower showers from a cannon

Dhar Rangpanchmi: रंगपंचमी पर तोप से पुष्प वर्षा, फाग यात्रा में 90 क्विंटल गुलाल उड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

धार में रंगपंचमी पर श्री राधा-कृष्ण समरसता फाग यात्रा सहित आठ बड़ी फाग यात्राएं निकलीं। ज्योति मंदिर से शुरू हुई यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और 90 क्विंटल गुलाल उड़ाया गया। मां वाग्देवी की झांकी और पुष्प वर्षा आकर्षण रहे। साढ़े तीन किमी रूट पर कड़ी सुरक्षा के बीच उत्सव मनाया गया। 

RangpanchamiA spectacular , flower showers from a cannon
फाग यात्रा में शामिल समाजजन
विज्ञापन

विस्तार

आदिवासी बाहुल्य जिले धार में रंगपंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। धार में रंगपंचमी पर फाग यात्राएं निकलने की परंपरा हैं, श्री राधा कृष्ण समरसता फाग यात्रा सहित 8 बड़ी फाग यात्राएं नगर में निकलीं। इस बार आकर्षण का केंद्र मां वाग्देवी की विशेष झांकी और तोप से होने वाली पुष्प वर्षा रही।

Trending Videos


यात्राओं की शुरुआत मोती बाग चौक स्थित ज्योति मंदिर से हुई, जहां पर भोज उत्सव समिति द्वारा सर्वप्रथम हिंदू समाज के विभिन्न समाज प्रमुखों का समिति द्वारा सम्मान करते हुए श्री राधा कृष्ण की आरती पश्चात समाज प्रमुखों के नेतृत्व में फाग यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा जब राजवाड़ा पहुंची तो हजारों लोग इस फाग यात्रा में शामिल हो गए। राधा कृष्ण फाग यात्रा में प्रेशर मशीन से पूरे शहर में गुलाल उड़ाया गया। जिसमें शहर की अन्य फागे भी शामिल हो गई। सुबह से ही रंगों की मस्ती शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऐतिहासिक गेर खत्म होते ही सड़क पर उतरा सफाई का अमला, एक घंटे में चकाचक कर दीं सड़कें



युवा झूमे गीतों पर
परंपरागत भोज उत्सव समिति द्वारा आयोजित फाग यात्रा सहित 7 अन्य फाग यात्रा में 90 क्विंटल गुलाल उड़ाया गया, इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शहर में जब फाग यात्रा निकली तो जमीन से लेकर आसमान तक रंग ही रंग नजर आने लगे। क्षेत्र में हर कोई रंगों की मस्ती में झूमता हुआ नजर आया। इधर कॉलोनियों में भी जमकर होली का रंग चढ़ा। शहर की प्रमुख कॉलोनियों में लोगों ने अपने चौराहों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगा रखे थे। महिलाओं से लेकर युवतियां व बच्चे गानों पर झूमते हुए नजर आए। श्री राधा कृष्ण समरसता फाग यात्रा में मातृशक्ति शामिल हुई। जो पूरे रास्ते भक्तीमय गीतों पर झूमती हुई नजर आई। यात्रा के आनंद चौपाटी पहुंचने पर श्रीकृष्ण दल की रंगारंग फाग यात्रा शामिल हो गई। इसके पीछे पंछी ग्रुप की फाग यात्रा थी। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। वहीं आशापालेश्वर महादेव मंदिर की फाग यात्रा में भी युवाओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।

साढ़े तीन किमी का रूट किया तय
दरअसल इस वर्ष वसंत पंचमी के पावन पर्व पर हिंदू समाज के अखंड पूजन का संकल्प भोजशाला में पूर्ण हुआ है और शीघ्र ही न्यायालय की संपूर्ण प्रक्रिया के बाद सकल हिंदू समाज के पूर्ण विजय का संकल्प भी पूर्ण होगा। इसके चलते ही भोज उत्सव समिति द्वारा श्री राधाकृष्ण फाग यात्रा वृहद स्तर आयोजित की गई थी। शहर मे फाग यात्रा ने ज्योति मंदिर से शुरू होकर मोतीबाग चौक, राजवाड़ा, आनंद चौपाटी, धानमंडी, भाजीबाजार, पट्ठा चौपाटी, नालछा दरवाजा, पौ चौपाटी होते हुए पुनः राजवाड़ा पहुंचते ही यात्राओं का समापन दोपहर में हुआ। करीब साढ़े तीन किलोमीटर का रूट यात्रा ने तय किया था। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे, शहर के प्रमुख चौराहों व फाग यात्रा रूट पर 250 पुलिस कमिर्यों को तैनात किया गया था। टीआई, सीएसपी से लेकर साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने भी लगातार भ्रमण करती रही। फाग यात्रा क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी गई।

फाग यात्रा में शामिल समाजजन

फाग यात्रा में शामिल समाजजन

 

फाग यात्रा में शामिल समाजजन

फाग यात्रा में शामिल समाजजन

 

फाग यात्रा में शामिल समाजजन

फाग यात्रा में शामिल समाजजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed