फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Request to issue a commemorative postage stamp in honor of Goddess

MP News: मां वाग्देवी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का अनुरोध, सिंधिया से मिलीं सांसद सावित्री ठाकुर

Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर धार की भोजशाला स्थित मां वाग्देवी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही धार लोकसभा क्षेत्र में बीएसएनएल टावर, डाक सेवाओं के विस्तार और सिंधिया को भोजशाला आने का निमंत्रण दिया। 

विज्ञापन
Request to issue a commemorative postage stamp in honor of Goddess
मंत्री से की भोजशाला को लेकर चर्चा

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक, जनहित एवं सांस्कृतिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र धार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उचित पहचान दिलाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषय मंत्री के समक्ष रखे।

विज्ञापन


भेंट के दौरान ठाकुर ने भारतीय ज्ञान, विद्या एवं संस्कृति की अधिष्ठात्री मां वाग्देवी (सरस्वती) के सम्मान में स्मारक डाक टिकट (पोस्टल स्टाम्प) जारी किए जाने हेतु केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अनुरोध पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि धार की ऐतिहासिक भोजशाला केवल एक प्राचीन धरोहर ही नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और सभ्यता का गौरवशाली प्रतीक है। मां वाग्देवी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी होने से देशभर में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश जाएगा तथा धार की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP विधानसभा: 'कीड़ा' टिप्पणी पर घमासान, रिकॉर्ड देखने के बाद स्पीकर बोले- विजयवर्गीय ने यह शब्द नहीं कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत की प्राचीन विरासत और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्राथमिकता बना है। ऐसे में मां वाग्देवी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया जाना भारतीय संस्कृति, शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना को सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।
इस अवसर पर ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को धार स्थित विश्वप्रसिद्ध भोजशाला के दर्शन हेतु सादर आमंत्रित किया। उन्होंने आग्रह किया कि सिंधिया अपनी सुविधानुसार धार पधारें और मां वाग्देवी की तपोभूमि एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के इस ऐतिहासिक केंद्र का दर्शन कर इसकी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्ता से अवगत हों। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय होगा तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जनजागरण को भी नई ऊर्जा मिलेगी।


बैठक के दौरान लोकसभा क्षेत्र धार में संचार सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष चर्चा हुई। सावित्री ठाकुर ने दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर आदिवासी अंचलों में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के नवीन मोबाइल टावर स्थापित किए जाने का आग्रह किया, जिससे नागरिकों को बेहतर मोबाइल एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में डाक विभाग की सेवाओं के विस्तार तथा नए डाकघरों एवं आवश्यक डाक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया, ताकि आमजन को संचार एवं डाक सेवाओं का अधिक प्रभावी लाभ मिल सके।

सावित्री ठाकुर ने विश्वास जताया कि मां वाग्देवी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का प्रस्ताव तथा धार लोकसभा क्षेत्र में संचार एवं डाक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े सुझावों पर सकारात्मक पहल होगी, जिससे क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक गौरव को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed