सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   sardarpur gondikheda chili trader murder love affair case suspects arrested

MP News: डकैती नहीं, प्रेम-प्रसंग में हुई मिर्ची व्यापारी की हत्या, दो संदिग्धों को लिया गया हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में यह कथित डकैती नहीं बल्कि प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है।

sardarpur gondikheda chili trader murder love affair case suspects arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में जिसे डकैती माना जा रहा था, वह अब प्रेम-प्रसंग और सुपारी देकर कराई गई हत्या का मामला नजर आ रहा है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जल्द ही इस मामले का आधिकारिक खुलासा होने की उम्मीद है।
Trending Videos


क्या था मामला?
सरदारपुर तहसील के राजोद थाना अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे बदमाशों ने मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण (30 वर्ष) के घर में प्रवेश किया। बदमाशों ने लूट की नीयत से घुसकर व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। मंगलवार दोपहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने सुनाई आपबीती: 'मुंह में कपड़ा बांधकर की मारपीट'
राजोद थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादिया ने बताया कि वह अपने पति, सास लक्ष्मीबाई और ननंद ज्योति के साथ घर में सो रही थी। तभी बाड़े की तरफ के खुले दरवाजे से तीन नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे।

बदमाशों ने पति-पत्नी के मुंह में कपड़ा बांध दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मारपीट करते हुए पूछा, "घर में क्या-क्या सामान रखा है बताओ, नहीं तो मार देंगे।" इसके बाद वे उन्हें अंदर के कमरे में ले गए और व्यापारी की हत्या कर दी।

पुलिस जांच में बड़ा मोड़: डकैती या प्रेम-प्रसंग?
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह केवल डकैती नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। पुलिस संभवतः बुधवार को इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर देगी।

विधायक पहुंचे, डॉक्टर ने बताई मौत की वजह
क्षेत्र के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया और एसपी अवस्थी से चर्चा कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सचिन द्विवेदी ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हुई है। विसरा को विस्तृत जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है।

एसपी मयंक अवस्थी ने कहा, "ग्राम गोंदीखेडा में हुई घटना में व्यापारी की मौत हुई है। पुलिस की पांच टीमें लगातार सर्चिंग और जांच कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed