फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Stones Pelted at Vehicles on Mumbai-Agra Highway, 8-10 Vehicles Targeted; One Injured

धार: मुंबई-आगरा हाईवे पर फिर बढ़ा खतरा, अज्ञात लोगों ने वाहनों पर किया पथराव, एक व्यक्ति घायल

Mon, 28 Sep 2026 11:42 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 11:42 AM IST
सार

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर देर रात अज्ञात लोगों ने गुजर रहे करीब 8 से 10 वाहनों पर पथराव किया। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद वाहन चालकों ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Dhar: Stones Pelted at Vehicles on Mumbai-Agra Highway, 8-10 Vehicles Targeted; One Injured
वाहनों पर हुआ पथराव

विस्तार

रविवार देर रात मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नए गणेश घाट क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा गुजर रहे वाहनों पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 8 से 10 वाहनों को निशाना बनाया गया। अचानक हुए इस पथराव से वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


घटना के बाद प्रभावित वाहन चालक शिकायत लेकर काकड़दा पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हाईवे से गुजर रहे महिला-पुरुष सहित अन्य राहगीर भी मौके पर जमा हो गए। वाहन चालकों ने पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घटना में घायल अशोक कुमार ने बताया कि गणेश मंदिर घाट के ऊपर से कुछ लोग वाहनों पर पत्थर फेंक रहे थे। उस समय उनका भतीजा वाहन चला रहा था, उसी समय उन्हें एक पत्थर आकर लगा। उन्होंने कहा कि यदि पत्थर चालक को लगता तो गंभीर हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: गुना: किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, तीन नाबालिग नामजद, जांच में जुटी पुलिस


बताया जा रहा है कि नए गणेश घाट क्षेत्र में इससे पहले भी वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व में पुलिस कार्रवाई के बाद ऐसी घटनाओं पर कुछ समय के लिए अंकुश लगा था लेकिन रविवार रात फिर पथराव की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि गणेश घाट का यह करीब 10 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र और खरगोन जिले की काकड़दा पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पथराव करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed