फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: 1.85 Lakh Students Still Without Uniforms, Old Dresses for Independence Day

Dhar News: तीन महीने बाद भी नहीं मिली यूनिफॉर्म, 1.85 लाख बच्चे पुरानी ड्रेस में मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

Fri, 14 Aug 2026 07:08 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 07:08 PM IST
सार

धार के सरकारी स्कूलों के बच्चों को इस बार भी नई यूनिफॉर्म का इंतजार करना पड़ेगा। सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद भी 1.85 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस नहीं मिली है और स्वतंत्रता दिवस पर कई बच्चे पुरानी ड्रेस में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Dhar News: 1.85 Lakh Students Still Without Uniforms, Old Dresses for Independence Day
तीन महीने बाद भी नहीं मिली नई यूनिफॉर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया शिक्षा सत्र शुरू हुए तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन धार जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 1 लाख 85 हजार विद्यार्थियों को अब तक स्कूल यूनिफॉर्म नहीं मिल सकी है। इस वर्ष सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए यूनिफॉर्म के लिए राशि देने के बजाय विद्यार्थियों को रेडीमेड यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। हालांकि स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिलने के कारण वितरण प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


यही कारण है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर हजारों विद्यार्थी नई यूनिफॉर्म के बजाय पुरानी ड्रेस या सामान्य कपड़ों में नजर आएंगे। स्थिति यह है कि कई स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को एक दिन पहले सिविल ड्रेस में बुलाकर उनकी पुरानी यूनिफॉर्म धुलवाई, ताकि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बच्चे कम से कम एक जैसी ड्रेस में नजर आ सकें।
विज्ञापन


पहले यूनिफॉर्म के लिए मिलती थी राशि
पिछले कुछ वर्षों यानी 2022-23 से 2024-25 तक कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के बैंक खातों में दो यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये की राशि भेजी जाती थी। इस राशि से अभिभावक बच्चों के लिए यूनिफॉर्म खरीदते थे। पिछले साल अगस्त के अंत तक यह राशि विद्यार्थियों के खातों में पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: बीना जंक्शन पर 65 दिन का मेगा ब्लॉक! 344 ट्रेनें होंगी प्रभावित, 212 के रूट बदलेंगे; 170 फेरे रद्द

इस सत्र में सरकार ने व्यवस्था बदलते हुए विद्यार्थियों को सीधे तैयार यानी रेडीमेड यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का फैसला किया। प्रक्रिया बदलने के बाद से ही जमीनी स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिला अधिकारियों के पास भी फिलहाल यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म कब तक उपलब्ध कराई जाएगी।


3 हजार से ज्यादा स्कूल योजना के दायरे में
जिले के कुल 3,146 सरकारी स्कूल यूनिफॉर्म योजना के दायरे में आते हैं। इनमें 2,330 प्राथमिक और 816 मिडिल स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 1.85 लाख पात्र विद्यार्थी लंबे समय से यूनिफॉर्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक यूनिफॉर्म वितरण शुरू नहीं हो पाया है। विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भी यूनीफॉर्म को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

आदेश का इंतजार
जिला परियोजना समन्वयक अभिषेक यादव के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत विद्यार्थियों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को भेजी जा चुकी है। जिला स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है लेकिन आगे की कार्रवाई शासन स्तर से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर होगी। उन्होंने बताया कि इस बार विद्यार्थियों को तैयार यूनिफॉर्म ही उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल यूनिफॉर्म वितरण को लेकर शासन से स्पष्ट आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।

विकासखंडवार विद्यार्थियों की संख्या
 

विकासखंड विद्यार्थी
धार 1,050
तिरला  13,380
बदनावर  14,890
बाग 17,658
डही 12,800
धरमपुरी 12,800
सरदारपुर 30,200
गंधवानी 16,517
कुक्षी 9,870
निसरपुर 7,820
उमरबन 10,302
मनावर 12,600
नालछा 21,550

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed