सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   The Leader of the Opposition was .

Dhar: बाग में 7 करोड़ से अधिक के स्टेडियम की सौगात, विधायक उमंग सिंघार रहे अतिथि; भाजपा पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कटाक्ष करते हुए सिंघार ने कहा कि प्रदेश सरकार हर दो महीने में हजारों करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है, जबकि आम जनता, किसान और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।

The Leader of the Opposition was .
कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

आदिवासी बहुल धार जिले की गंधवानी विधानसभा से विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तीन दिवसीय दौरे पर धार पहुंचे। रविवार को वे ग्राम बाग पहुंचे, जहां 7.33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खेल प्रेमियों ने उन्हें फलों से तौलकर सम्मानित किया। इस दौरान सिंघार ने बाग क्षेत्र के गुलरियाखोदरा, पिपरी, करकदा, खेरवा, अखाड़ा, झिरपन्या और चिकापोटी सहित आठ गांवों में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंघार ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसान और शिक्षक विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने टीईटी परीक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार अपने एजेंटों और आरएसएस से जुड़े लोगों को शिक्षक बनाना चाहती है, जबकि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि 1.5 लाख शिक्षकों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करे। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि अतिथि शिक्षकों को भी मान्यता नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे पर सिंघार ने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तारीखें बढ़ाने के कारण छोटे किसानों को मजबूरन 2100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर गेहूं बेचना पड़ा। उन्होंने सरकार के 160 लाख मीट्रिक टन उपार्जन के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजीयन के बाद केवल 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया। उन्होंने इसे सरकार का झूठा वादा बताया।


पढ़ें:  सख्त निगरानी के बीच NDA परीक्षा,भोपाल में कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री,व्यवस्था पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कटाक्ष करते हुए सिंघार ने कहा कि प्रदेश सरकार हर दो महीने में हजारों करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है, जबकि आम जनता, किसान और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रही है।

दौरे के दौरान सिंघार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए बाग, आगर, मेरती, बंधानिया, घटबोरी, थाना, चिकापोटी और खेरवा पंचायतों में विधायक निधि से पानी के टैंकर वितरित किए। इसके अलावा ग्राम पंचायत पाडल्या, महाकालपुरा, घटबोरी और बंधानिया में सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

बाग में 7.83 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दिलाने पर एनएसयूआई अध्यक्ष सूरज मंत्री, उपसरपंच संजय भूरिया और माखन बघेल के नेतृत्व में सिंघार का फलों से तौलकर सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed