{"_id":"6a61f783727e35bf6e0e309f","slug":"two-co-accused-who-abetted-of-a-woman-under-the-dhar-news-c-1-1-noi1504-4533064-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म में मदद करने वाले धराए, दो सह-आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म में मदद करने वाले धराए, दो सह-आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार
Thu, 23 Jul 2026 05:55 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:55 PM IST
सार
धार जिले के कुक्षी में बीमारी ठीक करने और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तांत्रिक के दो फरार सहयोगियों राकेश और रेवसिंह को 48 घंटे में गिरफ्तार किया। दोनों ने महिला को तांत्रिक के पास पहुंचाने की बात कबूल की।
विज्ञापन
दुष्कर्म के सह आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीमारी ठीक करने और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तांत्रिक का सहयोग करने वाले दो फरार सह-आरोपियों को मात्र 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने 19 जुलाई को थाना कुक्षी में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 26 मार्च को पीड़िता का परिचित रेवसिंह और राकेश नाम का व्यक्ति उसे मनावर बस स्टैंड पर मिले थे। वे उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम कड़माल स्थित धन्नालाल भारूड़ के घर ले गए। वहां तीसरे कमरे में छोड़कर दोनों चले गए, जहां तांत्रिक कैलाश ने बवासीर का इलाज तंत्र-मंत्र से करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने यह बात किसी को बताने पर तंत्र-विद्या से महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उज्जैन पुलिस का खुलासा: इंस्टाग्राम से हनीट्रैप कर युवकों को बनाते थे ब्लैकमेल का शिकार; दस आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुखबिर पर दबोचा
महिला संबंधी अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा कुक्षी थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। निसरपुर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक रवि वास्के एवं उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस को सूचना मिली कि फरार सह-आरोपी राकेश और रेवसिंह कहीं बाहर भागने की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने ग्राम सातपुरा मंडावदा में दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पीड़िता को मोटरसाइकिल से तांत्रिक बाबा के पास पहुंचाने का जुर्म कबूल कर लिया। टीम ने घटना में इस्तेमाल की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय कुक्षी में पेश कर दिया गया है। निसरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा पूरी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
