सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Unbreakable love: 12 hours after her husband's death,

MP: पति की मौत के 12 घंटे बाद पत्नी ने भी दुनिया को कहा अलविदा, इस वजह से गई दोनों की जान; एक साथ जली दो चिता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पहले पति की मौत हुई फिर 12 घंटे बाद पत्नी की मौत हो गई। दोनों की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इस घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। यह पूरा मामला धार जिले के कुक्षी तहसील के बाग गांव का है। पढ़ें पूरी खबर

Unbreakable love: 12 hours after her husband's death,
मृतक पति-पत्नी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले की कुक्षी तहसील के बाग में पति की मृत्यु के गम में डूबी पत्नी ने महज 12 घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। शनिवार को जब दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली और एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार हुआ तो पूरा बाग क्षेत्र शोक में डूब गया।
Trending Videos


हार्ट अटैक बना काल
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 62 वर्षीय प्रभुलाल प्रजापत को अचानक दिल का दौरा पड़ा था। परिजन उन्हें तुरंत बड़वानी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में मातम पसरा था और शनिवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शनिवार सुबह उनकी पत्नी छोटाबाई प्रजापत को भी अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने भी प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम विदाई के समय दृश्य अत्यंत भावुक था। पति-पत्नी की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न समाजों के नागरिक शामिल हुए। मुक्तिधाम पर दोनों की पार्थिव देह को एक ही चिता पर रखा गया। उनके पुत्रों कृष्णा और महेंद्र ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। इस खबर ने लोगों को झकझोरकर रख दिया है। गांव में शोक की लहर है। हर जगह यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed