सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News Young man tied with rope and brutally beaten,

Dhar News: युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, आसपास के लोग मदद करने की जगह बनाते रहे वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

बरमंडल में युवक दीपक मारू को रस्सी से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया। विवाद के बाद कथित मारपीट हुई, जबकि आरोपियों ने उल्टा मामला दर्ज कराया।

Dhar News Young man tied with rope and brutally beaten,
मारपीट करते लोग
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरमंडल में एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के हाथ रस्सी से बांधकर उसे डंडों और मोटी रस्सी से बेरहमी से पीटा गया, जबकि मौके पर मौजूद कुछ लोग मूकदर्शक बनकर यह पूरा तमाशा देखते रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मारपीट का शिकार बने युवक का नाम दीपक मारू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे पकड़कर रस्सी से बांधा गया और बेरहमी से पीटा गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में मारपीट करने वाले मांगीलाल मारू द्वारा ही युवक दीपक के खिलाफ राजोद थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। जबकि वायरल वीडियो में युवक के साथ हो रही बर्बरता साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का बड़ा बयान, बोले- गंगा स्नान रोका तो टकराव स्वाभाविक

मामले को लेकर राजोद थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई स्पष्ट शिकायत सामने नहीं आई है। वीडियो अभी संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में युवक के साथ किसलिए मारपीट की गई और किया कारण रहा इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
 

मारपीट करते लोग

मारपीट करते लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed