सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Bee attack on school premises creates panic among children, questions raised about security arrangements

Guna News: स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का हमला, बच्चों में मची अफरा-तफरी; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना के एक निजी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इससे स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई और कई बच्चे घायल हो गए।

Bee attack on school premises creates panic among children, questions raised about security arrangements
निजी स्कूल में मधुमक्खियों का हमला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के एक प्रमुख निजी स्कूल वंदना कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में सप्ताह की शुरुआत एक अप्रत्याशित और भयावह घटना के साथ हुई। सोमवार सुबह जब छात्र-छात्राएं रोज की तरह प्रार्थना सभा के लिए स्कूल परिसर में एकत्रित हो रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते शांत माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही प्रार्थना शुरू होने वाली थी, परिसर में स्थित एक पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड तेजी से नीचे आया और बच्चों, अभिभावकों व स्कूल स्टाफ पर टूट पड़ा। इस अचानक हुए हमले से बच्चे बुरी तरह घबरा गए। अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी के इस माहौल में कई बच्चे गिर भी पड़े, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में करीब 35 से अधिक लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए, जिनमें अधिकांश स्कूली बच्चे शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत स्कूल के चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से प्रभावित बच्चों के अभिभावकों को तुरंत सूचना देकर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि कुछ को नजदीकी अस्पताल में भी उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए
घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अपने बच्चों से तुरंत मिलने नहीं दिया गया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उस समय प्राथमिकता बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और स्थिति को नियंत्रित करने की थी।

ये भी पढ़ें- छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता की मारपीट में चार साल के मासूम बेटे की मौत; जेल भेजा गया आरोपी

स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई
घटना के बाद स्कूल परिसर में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यह शामली में 35 से अधिक बच्चों अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को मधुमक्खियों ने काट लिया । बाद में हालात सामान्य होने पर स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई और सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया। स्कूल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि परिसर में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते को जल्द ही हटवाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते छत्ते को हटाया गया होता, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed