सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Drunk duty and viral video caused commotion, Basaheda outpost in-charge attached to the line

गुना में पुलिस की किरकिरी: नशे में ड्यूटी करता दिखा एएसआई, फोटो वायरल होने पर जागा प्रशासन; लाइन अटैच किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिला में एएसआई का कथित नशे की हालत वाला वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने लापरवाही के आरोप लगाए। एसपी हितिका वासल ने संज्ञान लेकर संबंधित को लाइन अटैच कर जांच के आदेश दिए हैं।

Drunk duty and viral video caused commotion, Basaheda outpost in-charge attached to the line
नशे में धुत एएसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिला में एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान बॉर्डर से सटे क्षेत्र की बासाहेड़ा चौकी में तैनात एएसआई जगदीश जाटव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वे ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे और ड्यूटी के दौरान गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं।

Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं लेकर चौकी पहुंचे, तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में सक्रिय ड्रग्स पैडलर्स को कथित रूप से संरक्षण दिया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही पूरे जिले में चर्चा तेज हो गई और आमजन के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला जब पुलिस अधीक्षक हितिका वासल तक पहुंचा, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कदम उठाए।


पढ़ें: उज्जैन में आज धूमधाम से मनाई जाएगी मां बगलामुखी की जयंती, 251 बटुक करेंगे महायज्ञ; पीले रंग में सजेगा धाम

एसपी हितिका वासल ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी स्पष्ट संदेश मिला है कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि एसपी हितिका वासल पहले भी अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई कर चुकी हैं। इससे पहले शराब ठेकेदार के साथ आरक्षकों द्वारा मारपीट के मामले में भी उन्होंने तुरंत एक्शन लिया था। एक अन्य वायरल वीडियो के मामले में भी संबंधित पुलिसकर्मी को लाइन अटैच किया गया था। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed