Jyotiraditya Scindia: गुना में सिंधिया की माफियाओं को चेतावनी, बोले- वादा है..., कोई माफिया नहीं बचेगा
'आज समय आ गया है, एक नई सोच और विचारधारा के जरिए गुना की इबारत लिखने की। मेरा वादा है गुना की जनता से कि हर माफिया का समापन हम और आप मिलकर करेंगे। न भू माफिया बचेगा, न राशन माफिया बचेगा और न किसी तरीके का माफिया बचेगा।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना-शिवपुरी लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने माफियाओं को चेतावनी दी। जनता से कहा, हर माफिया का समापन हम और आप मिलकर करेंगे। न भू माफिया बचेगा, न राशन माफिया बचेगा और न किसी तरीके का माफिया बचेगा। आप और हम सब मिलकर इनको यहां से रवाना करने का कार्य करेंगे। जहां आपने एक-एक बूंद अपने पसीने का टपकाया है, ये सिंधिया परिवार का मुखिया सौगंध लेता है कि आपके पसीने की एक-एक बूंद के बदले में अगर मेरे खून की भी जरूरत होगी, तो वो हाजिर है।
मैंने आपसे निवेदन किया था कि एक-एक किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह भगवा झंडा गाड़ कर रखना होगा और आज मैं आपसे कृतज्ञ हूं कि गुना और बमोरी के एक-एक किले पर भगवा झंडा आपने गाड़ कर रख दिया। यह बात केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुभ विदाई गार्डन में आयोजित आभार सभा में कही। वे लोकसभा चुनाव जीतने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार गुना पहुंचे थे। सिंधिया सोमवार दोपहर दिल्ली से भोपाल पहुंचे। भोपाल से सड़क मार्ग से होते हुए सबसे पहले गुना के राघौगढ़ इलाके के पीली घाटा गांव में पहुंचे। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह की मां के निधन पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।
आभार सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज आपके सामने आपकी ही माटी का एक लाल, जिसको आप ने पाला है, जिसे आपने आशीर्वाद दिया है, आपके सामने प्रणाम करते हुए नतमस्तक है। इसी प्रांगण में आपसे निवेदन किया था कि गुना को इस बार इतिहास बनाना होगा। गुना को अपना परचम मध्यप्रदेश में ही नहीं राष्ट्र पटल पर गाड़कर रखना होगा। आज इस मंच से मैं अपने एक-एक सेनापति, एक-एक किले, एक-एक किलेदार सेनापति, मेरे सेनापति को दिल की गहराइयों से धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूं। क्या इतिहास रचा है, मैं निशब्द हूं। अगर मैं कहूं कि मैं कृतज्ञ हूं, वो काफी नहीं है। आपने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि आज मैं आपसे वादा करता हूं कि आपने अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाई। अब जिम्मेदारी मेरी है। गुना का विकास और गुना की प्रगति मेरे लिए एक सांसद का डेट नहीं बनता, मेरे लिए मेरा धर्म ग्रंथ बनेगा। जो पाठ आपने दिखाया है, ये जीत सत्य की जीत है। ये जीत मेरे हर सेनापति की मेहनत की जीत है। उन लोगों को आइना दिखाने की जीत है, जो गुना में आकर जनता को बरगलाने का काम करते थे। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता।
अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का जोरदार स्वागत
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में पांचवी बार जीत कर केंदीय मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर पहुंचे। जहां सेन चौराहा से अपना रोड शो खुली जीप में क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया और तुलसी पार्क पहुंचकर एक धन्यवाद सभा में अपनी चिर-परिचित अंदाज में क्षेत्र की जनता के सामने नतमस्तक हुए।
सारे माफियाओं का निपटारा इस क्षेत्र से करेंगे
मंच से अपने अंदाज में कहा कि मैं चुनाव से पहले मैंने किसी भी प्रकार के माफियाओं पर कार्रवाई हेतु कहा था तो आपका चौकीदार अब जीत कर एक बार फिर से आपके सामने चुनाव से पहले किए हुए वादे को निभाने के लिए कहता है कि मेरे संसदीय क्षेत्र में किसी भी तरह का माफिया राज नहीं रहेगा या होगा सुन ले सारे माफियाओ का निपटारा एक तरफ से करेंगे। न राशन माफ़िया रहेगा, न भू माफिया रहेगा और न ही खाद माफिया रहेगा। एक-एक माफिया के पीछे आपका चौकीदार भागेगा और उसे इस से क्षेत्र से भाग निकालेंगे।
किसानों को मिलेगी भरपूर खाद, निकलेंगी खाद से भरी गाड़ियां
खाद की कमी की सूचना मुझे पहुंची थी, जिसमें मैंने 14 जून को एक रैक दिल्ली से रवाना किया था, जिसमें तीन हजार मीट्रिक टन मेरे संसदीय क्षेत्र में भिजवाया और 20 तारीख को छह हजार मीट्रिक टन का रैक भिजवाया। जो पिछले 10 दिन में भिजवाया हुआ है और अभी भी मेरे किसानों के लिए और खाद की कमी है। आप चिंता न करें, आपका चौकीदार है। 20 तारीख़ से पहले 27 हज़ार मीट्रिक टन पहुंच चुका है, जिसमें खाद मंत्री जेपी नड्डा साहब से बात हो चुकी है। एक ओर अतिरिक्त रैक और आ रहा है, जो तीन हजार मीट्रिक टन और आने वाला है। पांच जुलाई तक एक रैक तीन हज़ार मीट्रिक टन मेरे किसानों के लिए खाद का रैक और आएगा।

कमेंट
कमेंट X