{"_id":"64c4e23714002fe4830ba398","slug":"gwalior-news-son-died-by-father-rifle-shot-while-cleaning-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पिता की राइफल से बेटे की मौत, सफाई करते समय चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पिता की राइफल से बेटे की मौत, सफाई करते समय चली गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Jul 2023 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की लाइसेसी राइफल साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई और उसकी मौत हो गई।
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ग्वालियर में थाटीपुर क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी में एक युवक की लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना शुरू करते हुए मृतक के शव को पीएम हाउस पहुंचाया है। मौके से राइफल बरामद की है। माना जा रहा है राइफल साफ करते समय गोली चलने से युवक की मौत हुई है।
बताया गया है कि भिंड जिले के लहार क्षेत्र के मूल निवासी और पेशे से पत्रकार एवं मैरिज गार्डन संचालक अभिषेक सक्सेना का दर्पण कॉलोनी में मकान है। मकान का ग्राउंड फ्लोर खाली रहता है और पूरा परिवार सेकेंड फ्लोर पर निवास करता है। अभिषेक अपनी राइफल लेकर ग्राउंड फ्लोर पर आया था और परिवार ऊपर की मंजिल पर था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और परिवार के लोग दौड़कर नीचे आए तो नीचे अभिषेक लहूलुहान हालत में मिला और गोली लगने से उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की लाश के पास पुलिस को लाइसेंसी राइफल और सफाई करने वाला ऑयल एवं अन्य सामान मिला है। इससे प्रतीत हो रहा है कि राइफल साफ करते समय गोली चलने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
