सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News OBC Mahasabha in Gwalior sent notice to BJP National President JP Nadda

MP News: ग्वालियर में ओबीसी महासभा ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा नोटिस, ये रही वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार

BJP National President JP Nadda: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से ओबीसी महासभा ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोटिस भेजा है। साथ ही नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

MP News OBC Mahasabha in Gwalior sent notice to BJP National President JP Nadda
ओबीसी महासभा ग्वालियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में ओबीसी मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के हवाले से बताया गया है कि राहुल गांधी के मुद्दे पर जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में ओबीसी महासभा का अपमान किए जाने की बात कही है। इसी ट्वीट को आधार मानकर ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र कुशवाह की ओर से जेपी नड्डा को भेजा नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

Trending Videos


ओबीसी महासभा का तर्क है कि मोदी सरनेम ओबीसी के रूप में कहीं दर्ज नहीं है। भेजे गए नोटिस में बताया गया कि न तो गुजरात राज्य और न केंद्र सरकार की सूची में ओबीसी वर्ग में मोदी सरनेम कहीं दर्ज नहीं है। नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी ने सिर्फ मोदी शब्द का इस्तेमाल किया है न कि ओबीसी वर्ग का। इसलिए राहुल गांधी के मुद्दे पर ओबीसी विवाद में मोदी सरनेम के नाम पर ओबीसी वर्ग को नहीं घसीटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर सूरत की एक कोर्ट ने 23 मार्च को दो साल सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई है। इस मुद्दे को लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है। राहुल ने साल 2019 में एक चुनावी सभा में कहा था कि ललित मोदी, नीरव मोदी, नरेंद्र मोदी, कैसे सभी चोरों के कॉमन सरनेम मोदी होते हैं। इस बयान के खिलाफ बीजेपी विधायक और गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद इसी मामले में राहुल गांधी को सजा सुनाई गई। वहीं, अब ओबीसी महासभा ने कहा कि इस मुद्दे पर फालतू ओबीसी वर्ग को घसीटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed