Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Diljit Dosanjh Concert Faces IED Threat, Email to Gwalior High Court Triggers Security Alert

ग्वालियर हाईकोर्ट की मेल पर मिली धमकी: दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी,एसटीएफ अलर्ट

Tue, 10 Nov 2026 12:08 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 12:08 PM IST
सार

15 नवंबर को इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर आए संदेश में मंच को आईईडी विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद ग्वालियर, भोपाल और इंदौर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

विज्ञापन
Gwalior: Diljit Dosanjh Concert Faces IED Threat, Email to Gwalior High Court Triggers Security Alert
ग्वालियर हाईकोर्ट पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट

विस्तार

ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मिले एक धमकी भरे संदेश ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ई-मेल में 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के मंच को IED से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। धमकी सामने आने के बाद ग्वालियर से लेकर भोपाल और इंदौर तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करीब दो दिन पहले ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था। इसमें स्पष्ट रूप से 15 नवंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है। मंच पर IED लगाकर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर और जजों के बंगलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। ग्वालियर एसपी सुतकीर्ति सोमवंशी ने धमकी भरा ई-मेल मिलने की पुष्टि की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल एसटीएफ के साथ इंदौर पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल छठ की तैयारी: मंत्री सारंग ने नरेला के घाटों का किया निरीक्षण, बोले-श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं हो कमी
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी नेटवर्क के IP एड्रेस से भेजा गया मेल
शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी भरा ई-मेल भेजने के लिए जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल किया गया, वह विदेशी नेटवर्क का बताया जा रहा है। हालांकि जांच एजेंसियां इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही हैं कि भेजने वाले ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी या किसी अन्य नेटवर्क का इस्तेमाल किया हो।फिलहाल ग्वालियर और इंदौर पुलिस के साथ भोपाल एसटीएफ ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है। एजेंसियां मेल के स्रोत, डिजिटल ट्रेल और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर इससे पहले भी धमकी भरे ई-मेल सामने आ चुके हैं। पिछले सप्ताह इंदौर के तीन निजी स्कूलों और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को बम धमाकों की चेतावनी वाले ई-मेल भेजे गए थे। अब ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर आए नए संदेश में सीधे कॉन्सर्ट के मंच को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed