सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda News: Two-year-old loses father, man dies after consuming poison; dies on way while being taken to Bhopa

Harda: दो साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया, जहर खाकर युवक ने दी जान, भोपाल ले जाते समय रास्ते में मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

जहरीली दवा खाने से युवक की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पत्नी फिलहाल गर्भवती है और उसकी दो साल की एक बेटी भी है।
 

Harda News: Two-year-old loses father, man dies after consuming poison; dies on way while being taken to Bhopa
गर्भवती पत्नी मायके में, इकलौते बेटे की मौत से मां का सहारा छिना
विज्ञापन

विस्तार

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सादानी कम्पाउंड निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पिता जगदीश गौर पेशे से ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे उसने घर पर ही जहरीली गोलियां खा लीं, जिससे कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल हरदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन एम्बुलेंस से उसे भोपाल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में भैरूंदा के पास उसकी हालत और बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस हरदा लाया गया और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: MP News: वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर! छात्र ने दोस्त से बात करते-करते लगा ली फांसी; जानें पूरा मामला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी उससे अलग रह रही थी, जबकि दूसरी पत्नी से उसकी दो साल की एक बेटी है। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी फिलहाल गर्भवती है और करीब दो महीने से अपने मायके में रह रही थी।

घटना के समय घर में युवक और उसकी मां ही मौजूद थे। जितेंद्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed