सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Indore: 9 accused including MLA's son who assaulted the priest surrendered at the police station

Indore News: विधायक शुक्ला के बेटे समेत पांच आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर, पुजारी के पैर छूकर मांगी माफी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/देवास Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Apr 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे ने मंदिर पहुंचकर पुजारी से माफी मांग ली है। वहीं, आरोपियों के साथ आए वकील ने कहा कि रुद्राक्ष विवाद में शामिल नहीं था। उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।  

Indore: 9 accused including MLA's son who assaulted the priest surrendered at the police station
मंदिर पहुंचे विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की दादागिरी को संगठन ने भी गंभीरता से लिया है। मामले का पटाक्षेप करने के लिए आखिरकार विधायक गोलू शुक्ला पर संगठन ने दबाव बनाया और पांचों आरोपी मंगलवार शाम देवास के कोतवाली थाने पहुंचे। वहां आरोपियों ने सरेंडर किया। थाने में जमानत समेत अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विधायक पुत्र देवास टेकरी स्थित मां चामुंडा मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन किए। इसके बाद वे उस पुजारी से मिले, जिसने मारपीट की शिकायत थाने में की थी। रुद्राक्ष ने पुजारी के पैर छूकर माफी मांगी। इसके बाद पुजारी ने भी रूद्राक्ष को चुनरी पहनाई। 

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के साथ आए वकील का कहना था कि रुद्राक्ष विवाद में शामिल नहीं था। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। उससे जुड़ी वैधानिक प्रक्रिया के लिए आए हैं। विधायक गोलू शुक्ला खुद तो देवास नहीं गए, लेकिन रिश्तेदारों के साथ बेटे को एक सफेद कार में थाने पहुंचवाया। मामले को लेकर एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि 12 अप्रैल को इस मामले में केस दर्ज किया गया था। पांच आरोपी रुद्राक्ष, अमन, लोकेश, अनिरुद्ध और मनीष को नोटिस जारी किया था। वे थाने आए थे। अब इस मामले में गवाहों के भी बयान लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद में कला पर होगी शिखा शर्मा से खास बातचीत, पूरी दुनिया उनकी रंगोली की मुरीद

क्या बोले पुजारी?
अभद्रता के शिकार हुए पुजारी ने कहा कि विधायक के बेटे रुद्राक्ष ने मांफी मांग ली है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, उन्होंने कहा कि हमसे लगती हुई है, हम आपका सम्मान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। पुजारी ने बताया कि रुद्राक्ष ने उन्हें इंदौर आने का भी निमंत्रण दिया है। अब जो हुआ सो गया, हमनें इस मामले छोड़ दिया है।   

मंदिर पहुंचकर मत्था टेका
विधायक पुत्र रुद्राक्ष व अन्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। थाने से वे अपने रिश्तेदार कमल और बब्बी शुक्ला के साथ देवास टेकरी स्थित माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर की सीढ़ी पर शीश नवाया और फिर माता प्रतिमा के सामने मत्था टेका। पुजारी ने उन्हें प्रसाद भी दिया। 

ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना परिणाम

बैठक के बाद बनी माफी मांगने की रणनीति
विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की दादागिरी मामले को प्रदेश भाजपा संगठन ने भी गंभीरता से लिया है। संघ के पदाधिकारी रहे प्रकाश सोलपुरकर के निधन पर शोक प्रकट करने आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा से विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला व अन्य नेतागणों ने मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार हितानंद ने मामले में नाराजगी जाहिर की। इस बैठक में ही रणनीति बनी कि विधायक गोलू शुक्ला अपने बेटे से माफी मंगवाकर मामले का पटाक्षेप करें। इसके बाद मंगलवार शाम को रुद्राक्ष देवास पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed