फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Major Hamza, a resident of Indore, made the supreme sacrifice in a road accident in the Jaisalmer

Indore News: इंदौर निवासी मेजर हमजा जैसलमेर क्षेत्र में सड़क हादसे में बलिदानी, ड्यूटी कर लौट रहे थे

Sat, 01 Aug 2026 05:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 01 Aug 2026 05:01 AM IST
सार

इंदौर के 31 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ की जैसलमेर में सड़क हादसे में शहादत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय उनका सैन्य वाहन ऊंट से टकराकर पलट गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Indore News: Major Hamza, a resident of Indore, made the supreme sacrifice in a road accident in the Jaisalmer
इंदौर के मेजर हमजा आरिफ - फोटो : amar ujala

विस्तार

ड्यूटी कर लौट रहे इंदौर निवासी मेजर हमजा आरिफ जैसलमेर में सड़क हादसे में शहीद हो गए। वे सैन्य वाहन में अन्य सैन्यकर्मियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन एक ऊंट से टकराकर पलट गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 

मेजर हमजा की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही उनका विवाह होने वाला था। वे 31 वर्ष के थे। मेजर हमजा का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात तक इंदौर पहुंचेगा। इसके बाद रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

विज्ञापन

 

मेजर आरिफ हमजा पिछले नौ वर्षों से सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। एक माह पूर्व ही उनका विवाह तय हुआ था और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। उनके पिता आरआरकैट (RRCAT) से सेवानिवृत्त होकर राजेंद्र नगर क्षेत्र में निवास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



मेजर हमजा के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रशांत बड़वे, नवनीत हार्डिया सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed