फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: One lane of Indore's Musakhedi Bridge will be ready by October; the entire bridge will be completed in

इंदौर : मूसाखेड़ी ब्रिज की एक लेन हो जाएगी अक्तूबर तक तैयार, पूरा ब्रिज नए साल में होगा पूरा

Mon, 31 Aug 2026 12:13 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 31 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

मूसाखेड़ी ब्रिज के निर्माण की धीमी रफ्तार से वाहन चालकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मार्च में पूरा होने वाला ब्रिज अब अक्टूबर तक एक लेन के लिए तैयार होने की उम्मीद है, जबकि दोनों लेन शुरू होने में नए साल तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
Indore: One lane of Indore's Musakhedi Bridge will be ready by October; the entire bridge will be completed in
मूसाखेड़ी ब्रिज - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के मूसाखेड़ी ब्रिज के निर्माण की धीमी रफ्तार ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। जून माह तक ब्रिज पूरा बन जाता था, लेकिन अगस्त माह तक एक लेन पर लोहे का स्ट्रक्चर रख दिया गया है। अब उस पर स्लैब डालने का काम शुरू होगा। अक्तूबर माह तक ब्रिज की एक लेन तैयार हो जाएगी। दोनों लेन शुरू होने के लिए नए साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

ब्रिज मार्च माह तक पूरा होना था, लेकिन लगातार इस ब्रिज का काम पिछड़ता चला गया और कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसकी समयसीमा जून माह तय की, लेकिन अभी तक तैयार नहीं हो पाया है। अब काम में तेजी आ रही है। ब्रिज की एक लेन पर लोहे का स्ट्रक्चर लॉन्च हो गया है। अब उस पर स्लैब डालने का काम शुरू होगा। इस ब्रिज का निर्माण मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा 67 करोड़ रुपये में किया जा रहा है। इस ब्रिज की लंबाई 800 मीटर है, जबकि ब्रिज छह लेन चौड़ा है। अतिक्रमण और बाधक निर्माण समय पर नहीं हट पाने की वजह से ब्रिज निर्माण में लगातार देरी होती गई।

विज्ञापन


इस मार्ग का ट्रैफिक सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है, लेकिन सर्विस रोड की हालत काफी खराब हो चुकी है। कई बार ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन जाती है। रोड पर आधा से एक फीट के गड्ढे हो चुके हैं। ट्रैफिक का ज्यादा दबाव होने के कारण सर्विस रोड की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ मिलेगी तीन ब्रिजों की सौगात
इंदौर में सत्यसाईं चौराहा, निरंजनपुर, रेतमंडी और मूसाखेड़ी  ब्रिजों का निर्माण 70 से 80 प्रतिशत तक हो चुका है। रेतमंडी ब्रिज की एक भुजा ट्रैफिक के लिए खोली जा चुकी है। जनवरी माह तक चारों ब्रिज निर्माण की अंतिम स्थिति में होंगे। जल्दी ही ब्रिजों की सौगात शहरवासियों को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed