Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sanitation routine disrupted due to the festive season; higher volume of waste being generated compare

इंदौर: त्यौहार के कारण बिगड़ा सफाई का ढर्रा, आम दिनों की तुलना में निकल रहा ज्यादा कचरा

Thu, 05 Nov 2026 07:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 05 Nov 2026 07:16 PM IST
सार

देश में स्वच्छता का सिरमौर इंदौर अब दीपावली के दौरान सफाई व्यवस्था को पटरी पर रखने की चुनौती से जूझ रहा है।शहर में रोजाना 400 से 500 टन अतिरिक्त कचरा निकल रहा है। इसका असर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से लेकर सड़कों और बैकलेन की सफाई तक दिखाई देने लगा है।

विज्ञापन
Indore: Sanitation routine disrupted due to the festive season; higher volume of waste being generated compare
इस तरह अघोषित कचरा पाइंटों की संख्या बढ़ गई है। - फोटो : amarujala

विस्तार

स्वच्छता में लगातार देशभर में अव्वल रहने वाले इंदौर में दीपावली के पहले सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त कचरे का दबाव बढ़ गया है। त्योहार के चलते घरों में हो रही साफ-सफाई और बाजारों में बढ़ी गतिविधियों के कारण शहर में रोजाना 400 से 500 टन अतिरिक्त कचरा निकल रहा है। इससे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का समय बिगड़ गया है। कई इलाकों में बैकलेन और खाली प्लॉटों में कचरा जमा होने लगा है। हालांकि नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है और दीपावली के अगले दिन सुबह तक शहर की सड़कों को साफ करने का दावा किया है।

विज्ञापन

रोजाना 1500 टन तक पहुंचा कचरा

इंदौर में आम दिनों में रोजाना करीब 1100 टन कचरा निकलता है। इसमें लगभग 650 टन गीला और 450 टन सूखा कचरा शामिल होता है। दीपावली के पहले घरों की साफ-सफाई के कारण सूखे कचरे की मात्रा में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल शहर से रोजाना करीब 1500 टन या इससे अधिक कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन

 

कचरे की मात्रा बढ़ने से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों का टाइम टेबल भी प्रभावित हुआ है। गाड़ियां जल्दी भर रही हैं और उन्हें खाली करने के लिए कचरा ट्रांसफर स्टेशनों के दो से तीन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके कारण कई इलाकों में कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजवाड़ा, खजूरी बाजार, क्लॉथ मार्केट, मालवा मिल और पाटनीपुरा सहित अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में रोजाना बड़ी मात्रा में कचरा निकल रहा है। निगम ने इन क्षेत्रों में अतिरिक्त सफाई टीमों की तैनाती की है, लेकिन कचरे की अधिकता के कारण कई जगहों पर लोग इसे खाली प्लॉटों और सड़क किनारे फेंक रहे हैं। इससे शहर के अलग-अलग इलाकों में अघोषित कचरा पॉइंट बनने लगे हैं। बस्तियों में यह समस्या अधिक दिखाई दे रही है।

दीपावली के अगले दिन साफ दिखेंगी सड़कें

 

दीपावली की रात शहर में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी होती है। इसके कारण सड़कों पर पटाखों के अवशेष और अन्य कचरा जमा हो जाता है। हालांकि नगर निगम का दावा है कि दीपावली के अगले दिन शहरवासियों को सुबह साफ सड़कें दिखाई देंगी। इसके लिए रात से ही प्रमुख मार्गों और गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है
 

दीपावली को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह सही है कि त्योहार के कारण सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मात्रा में कचरा निकल रहा है। दीपावली के दूसरे दिन रात में ही प्रमुख मार्गों और गलियों की सफाई शुरू कर दी जाएगी। शहरवासी सुबह जागेंगे तो उन्हें सड़कों पर कचरा दिखाई नहीं देगा।

— पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed