सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The accused who killed the MBA student said, "When the time comes, I will tell you why I killed her."

Indore:एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी बोला- समय आने पर बताऊंगा क्यों की हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 18 Feb 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी पीयूष से पुलिस की पूछताछ जारी है।। नशे की लत और तनाव के चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने उसने छात्रा को नाश्ता भी कराया था। उसने कहा कि समय आने पर बताऊंगा, क्यो मारा उसे।

Indore: The accused who killed the MBA student said, "When the time comes, I will tell you why I killed her."
आरोपी पीयूष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे द्वारकापुरी थाने में रखा गया है। कोर्ट ले जाते समय मीडिया ने उससे बातचीत की। हथकड़ी में कैद आरोपी के चेहरे पर कोई मलाल नहीं था। जब उससे पूछा गया कि हत्या क्यों की? तो वह बोला- छोड़ो, जो हो गया सो हो गया। क्या करोगे जानकर..। फिर पुलिस वाहन में बैठते हुए बोला कि समय आने पर सब बताऊंगा कि क्यों मारा।

Trending Videos


इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में अपनी दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष की स्थिति गिरफ्तारी के दो दिन बाद अब सामान्य है। जिस दिन उसे पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था, वह बार-बार रोने लगता था और बोलता था कि उसे छात्रा की याद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों को उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस अफसरों ने पूछताछ की और उसने सब सच उगल दिया। आरोपी नशा करने का आदी था और आर्थिक तंगी व पढ़ाई ठीक से न होने की वजह से वह तनाव में रहने लगा था। वह गांजे का भी नशा करता था, यह बात उसने छात्रा से छिपा रखी थी।
 

हत्या से पहले आरोपी ने एमबीए छात्रा को अपने हाथों से नाश्ता बनाकर खिलाया था। पुलिस आरोपी को उसके कमरे पर ले गई थी और उससे पूछा कि उसने किस तरह हत्या की। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली, तो वहां से एक पत्र भी मिला, जिसमें आरोपी ने लिखा था कि मैंने उसकी हत्या कर दी है, मुझे फांसी दी जाए। पुलिस ने उसके कमरे से हत्या में उपयोग की गई रस्सी और चाकू बरामद कर लिया है। उसके पास से छात्रा का मोबाइल फोन नहीं मिला है, क्योंकि उसने उसे मुंबई में कहीं फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed