सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Assistant manager turns out to be a millionaire

Jabalpur News: करोड़ों का मालिक निकला सहायक प्रबंधक, ईओडब्ल्यू ने कई ठिकानों पर दी दबिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सार

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने कटनी जिले के बसाड़ी में सहायक प्रबंधक सुशील कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारकर लगभग तीन करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा किया। टीम ने मकान, मिल, वेयरहाउस और वाहन जब्त किए। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ। 

Assistant manager turns out to be a millionaire
करोड़ों का मालिक निकला सहायक प्रबंधक
विज्ञापन

विस्तार

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम ने मंगलवार को कटनी जिले के बसाडी प्राथमिक कृषि साख समिति के सहायक प्रबंधक के घर व अन्य ठिकानों में दबिश दी। दबिश के दौरान सहायक प्रबंधक के पास से तीन करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ। ईओडब्ल्यू ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


ईओडब्ल्यू जबलपुर के अनुसार सुशील कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बसाड़ी तहसील बड़वारा जिला कटनी के आर्थिक अपराध की शिकायत मिल रही थी। ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को ग्राम बसाड़ी स्थिति उनके निवास सहित ग्राम बनहेरी स्थित आटा मिल व धान मिल, ऑइल मिल चक्की तथा फार्म हाउस में दबिश दी। ईओडब्ल्यू की टीम को दबिश के दौरान ग्राम बसाड़ी स्थित मकान की इंवेंट्री 11 लाख रुपये की इंवेंट्री, ग्राम बसाड़ी स्थित फार्म हाउस लगभग 30 हजार रुपये की इंवेंट्री, ग्राम बनहरी स्थित राईस व ऑइल मिल में लगभग साढ़े आठ लाख रुपये की इंवेंट्री तथा ग्राम बसाडी स्थित दो करोड 20 लाख रुपये से निर्मित वेयर हाउस मिला। इसके 1 सोनालिका ट्रैक्टर, 1 पिकअप बोलेरो एवं कृषि उपकरण भी मिले। प्रारंभिक जांच में सहायक प्रबंधक के पास से तीन करोड़ रुपये संपत्ति मिली है। दबिश के दौरान संपत्ति व निवेश संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हे जब्त कर लिया गया है। दस्तावेज की जांच और आकलन किया जाता है। कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू की तीन टीमों का गठन किया था और सभी टीमों ने एक साथ अलग-अलग दबिश दी। ईओडब्ल्यू ने आरोपी के खिलाफ आय से अधिक का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed