{"_id":"68a096be3091a1640609136b","slug":"bank-robbery-plan-exposed-accused-absconding-from-police-custody-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3290956-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर बैंक डकैती: खितौला में 15 किलो सोना और पांच लाख की डकैती का पर्दाफाश, बाइक और हथियार बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर बैंक डकैती: खितौला में 15 किलो सोना और पांच लाख की डकैती का पर्दाफाश, बाइक और हथियार बरामद, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार
जांच में सामने आया कि पाटन निवासी रईस ने आरोपियों को किराए का मकान उपलब्ध कराया और डकैती की साजिश रची थी। घटना के बाद आरोपी कपड़े बदलकर फरार हो गए। पुलिस ने मकान से बाइक और हथियार बरामद किए हैं तथा रईस को अभिरक्षा में लिया है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खितौला में 15 किलो सोना तथा 5 लाख रुपये की डकैती की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। लेकिन घटना के अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। उनकी तलाश में पुलिस उत्तर प्रदेश और बिहार में दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि खितौला थानान्तर्गत स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में सोमवार की सुबह 8.50 बजे हेलमेट पहनकर पहुंचे तीन युवकों ने पिस्टल के बल पर लॉकर में रखा लगभग 15 किलो सोना तथा 5 लाख रुपये की डकैती डाली थी। तीनों आरोपी युवकों के दो साथी मोटरसाइकिल लेकर खड़े हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोटर साइकिल में बैठकर फरार हो गये थे। घटना के समय फाइनेंस बैंक में सिर्फ चार कर्मचारी ही मौजूद थे और आरोपी युवकों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया था।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी ने हाईवे छोड़कर मझौली रोड पर गये थे और इंद्राना में कपड़े बदले थे। पुलिस जांच में यह बात सामने आाई है कि पाटन निवासी रईस नाम के युवक ने एक दलाल के माध्यम से इंद्राना में आरोपियों को किराये का मकान उपलब्ध कराया था। आरोपी युवक पाटन निवासी रईस के परिचित थे और उसी ने बैंक डकैती की साजिश रची थी। पुलिस जब तक उस मकान में दबिश देती आरोपी डकैती का माल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मकान ने घटना में प्रयुक्त बाइक तथा हथियार बरामद किये हैं।
पुलिस ने पाटन निवासी रईस को अभिरक्षा में लिया है और घटना के अंजाम देने वाले आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। रईस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों के उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित ठिकानों में दबिश दे रही है। आरोपी युवकों के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस बैंक डकैती के मामले का खुलासा कर सकती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X