सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Flight delayed by 5 hours due to air leaking from tyre

MP News: पहिए से हवा लीक होने के कारण पांच घंटे लेट हुई जबलपुर-मुंबई फ्लाइट, दिल्ली से आया नया टायर तब उड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर एयरपोर्ट पर टायर में हवा लीक मिलने से मुंबई फ्लाइट पांच घंटे देरी से उड़ी। सुरक्षा जांच में खराबी मिलने पर दिल्ली से नया टायर मंगवाया गया। यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ को वैकल्पिक फ्लाइट से भेजा गया, शेष शाम साढ़े पांच बजे रवाना हुए। 

Flight delayed by 5 hours due to air leaking from tyre
टायर से हवा लीक होने के कारण पांच घंटे लेट हुई फ्लाइट
विज्ञापन

विस्तार

टायर से हवा निकलने के कारण जबलपुर-मुंबई फ्लाइट पांच घंटे देरी से उड़ पाई। मुंबई से उड़ान भरकर आए विमान की जांच के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि एक टायर से हवा लीक हो रही है। इसके बाद दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से नया टायर बुलाया उसे प्लेन में लगाया गया।  इस पूरी कवायद में लगभग पांच घंटे का समय लगा। इसके कारण मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- इंदौर की तीन फ्लाइट आज से बंद, एडवांस बुकिंग वालों को रिफंड या कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमना एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजीव रंजन पांडे ने बताया कि मुंबई के आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय पर दोपहर 12 बजे लैंड हुई थी। फ्लाइट को दोपहर 12.40 मिनट पर पुनः मुंबई के लिए उड़ान भरना थी। इस दौरान  विमान की सुरक्षा जांच के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि विमान के एक टायर की हवा लीक हो रही है। इसकी  सूचना उनके द्वारा एयरपोर्ट प्रबंधन को दी गई। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया। यात्रियों को भी इस संबंध में जानकारी प्रदान की गई कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट को डिले किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम में आई थी खराबी

शाम साढ़े पांच बजे रवाना हुई फ्लाइट
जबलपुर एयरपोर्ट पर टायर सुधारने की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से नया टायर बुलाया गया। नया टायर लगाने के बाद शाम साढ़े पांच बजे फ्लाइट को मुंबई के लिए रवाना किया गया। इस बीच अधिकांश यात्रियों को दिल्ली तथा बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट से रवाना कर दिया गया था। शेष बचे यात्रियों को शाम साढ़े पांच बजे मुंबई रवाना हुई फ्लाइट से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed