सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Two killed after being hit by a high-tension line during the immersion procession

Jabalpur News: हाईटेंशन लाइन से टकराया विसर्जन जुलूस का वाहन, करंट की चपेट में आकर दो की मौत, 12 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

काली प्रतिमा ले जा रहे ट्रक पर सजावट के लिए लगाए गए लोहे के खंभे 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे करंट फैल गया। हादसे में चिंटू विश्वकर्मा (38) और अखिलेश पटेल (48) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 युवक झुलसकर घायल हो गए।

Jabalpur News: Two killed after being hit by a high-tension line during the immersion procession
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टेमर भीटा क्षेत्र में विसर्जन जुलूस वाहन 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जिसके कारण वाहन में सवार दो युवकों की मौत हो गई। करीब 12 युवक घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरा बाजार थानान्तर्गत टेमर भीटा में रविवार की देर रात नवरात्र के अवसर स्थापित काली प्रतिमा को विसर्जन ले जाया जा रहा था। प्रतिमा को जिस ट्रक में रखा गया था उसे सजाने के लिए उस पर लोहे के खंभे बांध दिये गये थे। रास्ते में लोहे के खंभे 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आये गये। जिसके कारण वाहन में करंट फैल गया। करंट लगने के कारण वाहन में सवार चिंटू विश्वकर्मा उम्र 38 साल तथा अखिलेश पटेल उम्र 48 साल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसर्जन जुलूस वाहन आया 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में, दो की मौत

यह हुए घायल
वाहन में करंट लगने के कारण उसमें सवार माखन चौधरी उम्र 35 साल, हरसू पटेल उम्र 18 साल, नितिन पटेल उम्र 20 साल, अतुल विश्वकर्मा उम्र 18 साल, प्रशांत नामदेव उम्र 19 साल, नोमित पटेल उम्र 24 साल, मयंक नामदेव उम्र 20, विवेक यादव उम्र 20, रामचरण पटेल उम्र 20, कपिल उम्र 25, मनीष पटेल उम्र 25 तथा मनीष पटेल उम्र 26 साल घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए शासकीय विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों युवकों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

मंत्री और विधायक पहुंचे अस्पताल
इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी, जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय अस्पताल पहुंच गये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed