{"_id":"68afd23076704171320dedb7","slug":"jabalpur-news-three-scooty-riding-robbers-who-targeted-women-arrested-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: महिलाओं को निशाना बनाने वाले स्कूटी सवार तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: महिलाओं को निशाना बनाने वाले स्कूटी सवार तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने आरोपियों से पांच मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और बारह सोने की गुरिया बरामद की हैं। गिरोह के दो सदस्य अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों ने कई वारदात कबूल की हैं। इनमें से हर्ष झारिया पर पहले से ही वसूली, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे अपराध दर्ज हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाले तीन तीन शातिर स्कूटी सवार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं, उनकी तलाश जारी है। आरोपी गिरोह ने जबलपुर, कटनी तथा तेंदूखेड़ा में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे हुए पांच मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और बारह सोने की गुरिया बरामद की हैं।
Trending Videos
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला के अनुसार पिछले एक माह में जबलपुर के गढ़ा, सिविल लाइन और संजीवनी नगर क्षेत्र में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन लूटने की वारदात घटित हुई थीं। महिलाओं के साथ हो रही लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदेहियों को चिन्हित किया। पुलिस ने हर्ष झारिया पिता खेमचंद झारिया उम्र 18 साल निवासी पीएनटी कॉलोनी थाना विजयनगर, संतोष चौधरी पिता हीरालाल उम्र 20 साल निवासी मदर टेरेसा नगर शंकर जी के मंदिर के पास थाना माढोताल व रोहित रैकवार पिता प्रदीप रैकवार उम्र 19 साल निवासी उजार पुरवा लॉर्डगंज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपने दो अन्य साथी पियूष पटेल व रिंकू के साथ मिलकर जबलपुर में तीन बारदात तथा तेंदूखेड़ा व कटनी में भी एक-एक वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों में दबिश जारी है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हर्ष एक शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट और चोरी के पांच अपराध पंजीबध है।

कमेंट
कमेंट X