सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Objectionable comment on Durga pandal spreading awareness about love jihad

Jabalpur News: लव जिहाद के संबंध में जागरूकता फैलाने वाले दुर्गा पंडाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के आधारताल में लव जिहाद थीम वाले दुर्गा पंडाल पर विशेष समुदाय के युवक अरबाज अली ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। इससे आक्रोशित लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 296 और 353(2) में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Objectionable comment on Durga pandal spreading awareness about love jihad
आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज की गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लव जिहाद के संबंध में जागरूकता फैलाने वाले दुर्गा पंडाल पर विषेष समुदाय के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को आधारताल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश में संभावित ठिकानों में दबिश दी है।

Trending Videos


गौरतलब है कि जयप्रकाश दुर्गा उत्सव समिति ने इस बार नवरात्रि के अवसर पर लव जिहाद के संबंध में जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से दुर्गा पंडाल सजाया था। अधारताल निवासी अनूप पटेल ने पंडाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस वीडियो पर अरबाज अली नामक युवक ने लव जिहाद की थीम पर बने पंडाल व मां दुर्गा के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहर तो जीत लिया, अब चमकेंगे इंदौर के गांव, प्रशासन लाया नंबर 1 फॉर्मूला

पंडाल तथा मां दुर्गा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से अज्ञात हिन्दुवादी संगठन तथा समिति के संदस्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग आधारताल थाने पहुंचे। उनका आरोप था कि इस प्रकार की टिप्पणी से नवरात्रि पर्व के दौरान माहौल बिगड़ा है और हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया में अरबाज अली ने अपनी प्रोफाइल पर बंदूक के साथ एक तस्वीर भी लगा रखी है।

आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि शिकायत के साथ अभ्रद टिप्पणी तथा प्रोफाइल पर बंदूक के साथ फोटो का स्क्रीनशॉट प्रस्तुत किए गए थे। स्क्रीनशॉट की जांच करने पर युवक द्वारा अभ्रद टिप्पणी करने का आरोप सही पाया गया था। पुलिस ने आरोपी अरबाज अली के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है तथा उसके संभावित ठिकानों में दबिश जारी है।

लव जेहाद के संबंध में जागरूकता फैलाने वाले दुर्गा पंडाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी

सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed