सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Seven children died due to drowning in three separate incidents

सात बच्चे डूबे: तीन अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों की डूबने से मौत, सिवनी-उमरिया-जबलपुर में हुए हादसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सिवनी जिले में चार बच्चे तथा उमरिया में मासूम भाई बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जबलपुर में परियट नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।

Seven children died due to drowning in three separate incidents
तीन अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

रविवार छुट्टी का दिन सात बच्चों की लिए ब्लैक संडे साबित हुआ। तीन अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सिवनी जिले में चार बच्चे तथा उमरिया में मासूम भाई बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जबलपुर में परियट नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।
Trending Videos


सिवनी जिले के कुरई थाना प्रभारी नंदकिशोर धुर्वे के अनुसार ग्राम धोबसर्रा में आस पड़ोस में रहने वाले ऋषभ पिता प्यारे लालद विश्कर्मा उम्र 5 साल, आरव पिता यशवंत तुमराम उम्र 6 साल, रितिक पिता सुनील चक्रवर्ती उम्र 10 तथा आयुष पिता सोनू विश्वकर्मा उम्र 8 साल गत शाम खेत में बने तलाब में नहाने गए थे। उनके परिजन खेत में परहा लगाने गए थे। बारिश होने के कारण खेत में बने तालाब में दस फुट से अधिक पानी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शाम लगभग 6.30 बजे लौटे तो बच्चे घर में नहीं मिले। तलाश करने पर उनके कपड़े तालाब किनारे मिले। तालाब में खोजने पर चारों बच्चो के शव बरामद हुए। इसी प्रकार उमरिया जिले के कोतवाली थानान्तर्गत ग्राम सेहरा में रविवार को संतोष सिंह अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ खेत में धान का रोपा लगाने गए थे। शाम 4 बजे करीब पति-पत्नी खेत में रोपा लगा रहे थे। उनका बेटा सत्यम उम्र 6 साल तथा बेटी स्वास्तिक खेत रहे थे। खेलते समय मिट्टी लगने के कारण बेटा उसे साफ करने समीप स्थित तालाब में चला गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। भाई को बचाने बहन गई तो वह भी डूब गई।

जबलपुर के पनागर थानान्तर्गत इमरिया निवासी 14 वर्षीय बालक रविवार की शाम को परियट नदी में नहाते समय डूब गया था। जिसका शव सोमवार की सुबह 200 मीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर प्रकरणों को विवेचना में ले लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed