सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   15 girl students injured after falling at Jhabua fair

झाबुआ मेले में बड़ा हादसा: क्षमता से अधिक सवारियों से झूला गिरा, 15 छात्राएं घायल; मौके पर अफरा-तफरी; वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

झाबुआ के उत्कृष्ट मैदान में आयोजित ‘महाराज नो मेलो’ में सोमवार शाम चलता झूला गिरने से बड़ा हादसा हो गया। क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण हुए इस हादसे में 15 छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 girl students injured after falling at Jhabua fair
मेले में संचालित एक चलता झूला अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झाबुआ शहर के उत्कृष्ट मैदान में आयोजित ‘महाराज नो मेलो’ में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शाम करीब चार बजे मेले में संचालित एक चलता झूला अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में करीब 15 छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बालिकाएं उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राएं हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झूले पर क्षमता से अधिक बच्चों के बैठने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्टर भास्कर गाचले, तहसीलदार सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने स्थिति को संभाला और राहत कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- MP: शादी के लिए आरोपी ने बुना था ये जाल, खुदको IT अफसर बता रचाया विवाह; जब इस मुद्दे पर बिगड़ी बात तो खुली पोल

घटना की जांच में जुड़ा प्रशासन
उल्लेखनीय है कि झाबुआ में दिवंगत आदिवासी संत खूमसिंह महाराज की स्मृति में पिछले छह वर्षों से हिंदूवादी संगठनों द्वारा ‘महाराज नो मेलो’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 1 से 20 जनवरी तक चलता है, जिसमें पांच बड़े और करीब 25 छोटे झूले लगाए गए हैं। मेले में प्रतिदिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

बताया जा रहा है कि पहले शहर में 25 दिसंबर को क्रिसमस मेला लगने की परंपरा थी, जिसके बंद होने के बाद अब महाराज नो मेलो का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed