सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Brutal Murder of 6-Year-Old Child Solved: Relative Hatched Deadly Conspiracy to Fund Extravagant Tastes

Jhabua: छह साल के मासूम की निर्मम हत्या का खुलासा, महंगे शौक पूरे करने के लिए रिश्तेदार ने ही रची थी साजिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पेटलावद के कोदली गांव में 6 वर्षीय उत्कर्ष की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। रिश्तेदार जितेंद्र ने साथी चिराग के साथ लूट की नीयत से दादी-पोते पर हमला किया। घायल दादी के सुराग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए।

Brutal Murder of 6-Year-Old Child Solved: Relative Hatched Deadly Conspiracy to Fund Extravagant Tastes
मृतक और आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पेटलावद थाना क्षेत्र के कोदली गांव में 5 मई को हुए 6 वर्षीय मासूम उत्कर्ष हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस वीभत्स वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि परिवार का ही करीबी रिश्तेदार निकला। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने अपने साथी चिराग नायक के साथ मिलकर लूट की नीयत से इस हत्या को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार, 5 मई की दोपहर परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर केवल 6 वर्षीय उत्कर्ष और उसकी 55 वर्षीय दादी रमीला बाई मौजूद थीं। आरोपी जितेंद्र, जो रिश्ते में रमीला बाई की बहन की बेटी का बेटा है, घर की पूरी जानकारी रखता था। वह अपने साथी चिराग के साथ घर पहुंचा और फावड़े से दादी-पोते पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में मासूम उत्कर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रमीला बाई को इलाज के लिए वडोदरा रेफर किया गया। घायल अवस्था में उन्होंने आरोपी का नाम लिखकर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  ट्विशा शर्मा के परिवार को अदालत से लगा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग खारिज

वारदात के बाद आरोपियों ने रमीला बाई के कानों से सोने के टॉप्स, अंगूठी और चेन लूट ली। घटना के बाद आरोपी बेहद शातिर तरीके से गांव में ही मौजूद रहा और परिवार के साथ सहानुभूति जताने का नाटक करता रहा। यहां तक कि अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान भी वह मौके पर मौजूद था।

पुलिस को संदेह होने पर अंतिम संस्कार रुकवाकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे हत्या का खुलासा हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भोपाल से जितेंद्र और उसके साथी चिराग नायक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे महंगे शौक और ऐशो-आराम के लिए पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्होंने मौसी के घर लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस खुलासे पर पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed