सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Jhabua News: Congress MLA made caste attack on BJP candidate in public meeting, called him a thief

Jhabua News: कांग्रेस विधायक के विवादित बोल, भरी सभा में भाजपा प्रत्याशी पर जातिगत हमला, बता दिया चोर-डाकू

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, झाबुआ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा है कि भाजपा ने किसे टिकट दिया कोई उसे पहचानता है? वो भिलाला है, डाकू चोर लोग हैं वो। चोरी करने वाले लोग हैं। वो कहां के लोग हैं आलीराजपुर के, उनको कोई जानता है और अपने कोई उन्हें पहचानता है। 

Jhabua News: Congress MLA made caste attack on BJP candidate in public meeting, called him a thief
झाबुआ में थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने दिया विवादित बयान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा चुनावों की तारीख घोषित होने के साथ- ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। ऐसा ही मामला झाबुआ से सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक ने भाजपा के सांसद प्रत्याशी पर जातिगत हमला किया। इतना ही नहीं उन्हें चोर-डाकू तक कह डाला। 
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विवादित बयान देने वाले झाबुआ जिले में थांदला के कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया हैं। वे थांदला के ग्राम मदरानी में आयोजित कार्यकर्ताओ की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें कांग्रेस सांसद प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी शामिल थे। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भूरिया ने कहा कि हम सबको पूरी ताकत और मेहनत के साथ लोकसभा चुनाव जीतना है। जैसे हमने सोसायटी चुनाव जीता था। भाजपा ने किसे टिकट दिया कोई उसे पहचानता है? वो भिलाला है, डाकू चोर लोग हैं वो। चोरी करने वाले लोग हैं। वो कहां के लोग हैं आलीराजपुर के, उनको कोई जानता है और अपने कोई उन्हें पहचानता है। लेकिन कांतिलाल भूरिया जी को सभी पहचानते है। थांदला के एमएलए रहे और 4-5 बार के सांसद रहे। हम सभी ने उन्हें जिताया और भारत सरकार के वे मंत्री भी रहे। आप किसी के बहकावे में न आएं और अपनी पार्टी के लिए मेहनत करें। भूरिया ने कहा कि अपने पत्नियों से कह दो की लाडली बहना को भूल जाएं और कांग्रेस को वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed