फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni: Illegal Liquor Factory Found in Forest, 4,000 Kg Mahua Lahan Destroyed; 3 Arrested

कटनी: जंगल में चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने चार हजार किलो महुआ लाहन नष्ट किया, तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 11:18 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 11:18 AM IST
सार

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई हुई है। बरही में करीब 4 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया, जबकि स्लीमनाबाद में कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है।

विज्ञापन
Katni: Illegal Liquor Factory Found in Forest, 4,000 Kg Mahua Lahan Destroyed; 3 Arrested
कार्रवाई करते हुए पुलिस

विस्तार

जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 4 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट किया, जबकि हाथ भट्टी की शराब बनाने और रखने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरही थाना क्षेत्र के खिरहनी पारधी टोला में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे और थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही और विजयराघवगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग जंगल की ओर भाग गए। तलाशी के दौरान 265 कंटेनरों में करीब 4 हजार किलो महुआ लाहन बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में पूरे लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा 25 लीटर तैयार कच्ची महुआ शराब भी जब्त कर नष्ट की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कटनी जमीन सौदा मामला: नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर फैसला 29 अगस्त को, तीन घंटे चली बहस; SIT की जांच तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहुड़ी स्थित सपेरा डेरा में भी पुलिस ने हाथ भट्टी शराब के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पास से 6 लीटर, मीना बाई सपेरा के पास से 5 लीटर और सरस्वती बाई सपेरा के पास से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। कुल 16 लीटर शराब की अनुमानित कीमत करीब 6,400 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके पर शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे महुआ लाहन और अन्य उपकरण भी नष्ट किए।

स्लीमनाबाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बरही पुलिस खिरहनी पारधी टोला से फरार हुए संदिग्ध शराब कारोबारियों की तलाश कर रही है। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का फोकस अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों और इससे जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करने पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed