{"_id":"6a7bd98e9f5ead9f2909461d","slug":"mp-45-year-old-neighbor-arrested-for-assaulting-differently-abled-minor-girl-in-mandla-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडला में दरिंदगी: मूक-बधिर नाबालिग से पड़ोसी ने की हैवानियत; मां को देखकर भागा आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडला में दरिंदगी: मूक-बधिर नाबालिग से पड़ोसी ने की हैवानियत; मां को देखकर भागा आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल
Wed, 12 Aug 2026 07:56 AM IST
मंडला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मंडला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:56 AM IST
सार
मंडला के अंजनिया चौकी क्षेत्र में 12 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 45 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। घटना सात अगस्त की बताई जा रही है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में 12 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 45 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घर पर नाबालिग को अकेली पाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, घटना सात अगस्त की शाम की है। नाबालिग उस समय घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची की मां घर पहुंच गई। मां को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने अंजनिया चौकी पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसी रात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 11 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही गांव में रहते हैं। आरोपी का घर नाबालिग के घर के सामने ही बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी: 17 कैरेट का नायाब हीरा मिला, कीमत 50 लाख से ज्यादा; 7 पार्टनरों में बंटेगी रकम
विज्ञापन
एसपी राजेश रघुवंशी ने क्या बताया?
मंडला एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि अंजनिया चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पहले यह घटना हुई थी। नाबालिग के घर में अकेले होने के दौरान आरोपी घर में घुसा और उसके साथ गलत काम किया। इसी दौरान बच्ची की मां घर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी भाग गया। एसपी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब 45 वर्ष का है और उसी गांव में पीड़ित परिवार के सामने रहता है।