फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News ›   MP EOW Raid Forest Department Employee House Raided in Mandla Disproportionate Assets Worth Lakhs Found

MP: वन विभाग के कर्मचारी के घर EOW का छापा, 50 लाख की दुकान समेत सोना-चांदी मिली; आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Wed, 12 Aug 2026 02:16 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

मंडला में ईओडब्ल्यू ने वन विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी श्वेतांक चौरसिया के घर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा। तलाशी में करीब 5 लाख रुपये नकद, 150-200 ग्राम सोना, 3-4 किलो चांदी, तीन वाहन, बैंक खातों, लॉकर और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
MP EOW Raid Forest Department Employee House Raided in Mandla Disproportionate Assets Worth Lakhs Found
जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार सुबह मंडला में वन विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी के घर छापामार कार्रवाई की। पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला में पदस्थ श्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित आवास पर ईओडब्ल्यू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के आधार पर तलाशी शुरू की है। कार्रवाई के दौरान टीम को लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू डीएसपी मंजीत सिंह के मुताबिक, श्वेतांक चौरसिया के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत ईओडब्ल्यू जबलपुर में की गई थी। शिकायत की गोपनीय जांच में उनकी आय और व्यय के बीच करीब 290 प्रतिशत का अंतर प्रारंभिक तौर पर सामने आया था। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने मंडला न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किया और बुधवार सुबह टीम ने उनके आवास पर सर्च की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


50 लाख की दुकान खरीद की भी जांच
ईओडब्ल्यू के अनुसार, चौरसिया की वैधानिक आय करीब 55 से 60 लाख रुपये के बीच बताई गई है। तलाशी के दौरान उनके भवन में करीब 50 लाख रुपये की दुकान खरीदने से संबंधित जानकारी सामने आई है। आरोप है कि इस सौदे में बड़ी मात्रा में नकद भुगतान किया गया और रजिस्ट्री में संपत्ति की कीमत कम दर्शाई गई। EOW करीब 45 से 50 लाख रुपये के कथित नकद भुगतान की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से कैश, सोना-चांदी और वाहनों की जानकारी
तलाशी के दौरान घर से करीब 5 लाख रुपये नकद, लगभग 150 से 200 ग्राम सोना और 3 से 4 किलो चांदी मिलने की जानकारी EOW ने दी है। इसके अलावा तीन वाहनों, एलआईसी पॉलिसियों, चार बैंक खातों और बैंक लॉकर से संबंधित जानकारी भी सामने आई है। इन सभी संपत्तियों और निवेश का मूल्यांकन किया जा रहा है।

ईओडब्ल्यू डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खर्च आय की तुलना में करीब 290 प्रतिशत अधिक मिला था। तलाशी के दौरान सामने आ रही संपत्तियों और खर्चों के मूल्यांकन के बाद यह अनुपात करीब 400 प्रतिशत या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अंतिम आंकड़ा विस्तृत जांच और वैल्यूएशन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें-  पीडब्ल्यूडी ऑफिस में भड़के भाजपा विधायक, बोले- कागजों में बन रही सड़कें, जमीन पर नहीं; एसडीओ को हटाया


पत्नी के ब्यूटी पार्लर की भी जांच
जांच में चौरसिया की पत्नी द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, इस व्यवसाय की आय से संबंधित कोई शासकीय सूचना, आयकर रिटर्न या संबंधित पंजीयन फिलहाल जांच में नहीं मिला है। ब्यूटी पार्लर में मौजूद कॉस्मेटिक सामग्री, ब्राइडल मेकअप से जुड़े सामान और अन्य वस्तुओं का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

पिता की मौत के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
ईओडब्ल्यू के मुताबिक, श्वेतांक चौरसिया को उनके पिता, जो वन विभाग में डिप्टी रेंजर थे, की मृत्यु के बाद करीब 19-20 वर्ष पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। फिलहाल EOW की तलाशी कार्रवाई जारी है। टीम दस्तावेजों, बैंक खातों, लॉकर, नकदी, आभूषण और अन्य संपत्तियों का मिलान उनकी वैधानिक आय से कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आय से अधिक संपत्ति की वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed