सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   A van caught fire while filling gas in Mandsaur

Mandsaur: जलती वैन को ट्रैक्टर से खींच ले गए लोग, पुलिस देर रात तक ढूंढती रही; गैस भरते समय लगी थी आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Nov 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Mandsaur: वैन में गैस भरते समय उसमें आग लग गई। इससे वैन पूरी तरह से जल गई। वैन में लगी आग से गैस भरने वाला युवक भी झुलस गया, जिसे झालावाड़ रेफर किया गया। दूसरी ओर लोग जलती हुई वैन को ट्रैक्टर से खींचकर ले गए। मजे की बात यह रही कि रात करीब 11 बजे तक भी पुलिस जलती हुई वैन को नहीं ढूंढ पाई।

A van caught fire while filling gas in Mandsaur
जलती वैन को ट्रैक्टर से खींच ले गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जानकारी अनुसार भानपुरा तहसील के ग्राम बाबुल्दा में रात करीब 9 बजे मनोज नमक व्यक्ति अपनी वैन में मुकेश पिता गोरधनलाल चौधरी की दुकान पर एलपीजी गैस भरवा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह जहां गैस भर रहा था, वहीं गोर्वधनजी के सामने दीप जला हुआ था।

Trending Videos


इधर गैस लीक हो रही थी। इसके चलते दीपक की आग से गैस भभक गई। देखते ही देखते आग ने वैन को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। घटना को देख मौके पर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गई और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू भी पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मौके पर वैन नहीं मिली। वहीं वैन में लगी आग को बुझाने के प्रयास में दुकान संचालक मुकेश चौधरी भी झुलस गया, जिसे राजस्थान के झालावाड़ रेफर कर दिया गया।  

वायरल वीडियो ने खोली पोल
घटना के बाद जानकारी यह मिली थी कि मुकेश चौधरी जो गैस भर रहा था, वह आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया, जिससे उसके शरीर में जलन हो रही थी। इसलिए उसे लोग झालावाड़ ले गए। दूसरी ओर एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर जलती हुई वेन को बांधकर कहीं ले जा रहा था।

वीडियो को देखकर लगा जैसे पुलिस ने गाड़ी हटवाई हो, लेकिन जब पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि वैन पुलिस ने नहीं हटवाई, जबकि पुलिस को खुद ही उस वैन को ढूंढ रही थी। मामले को लेकर भानपुरा थाने के एसआई जोरसिंह डामोर ने बताया जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो यहां वैन नहीं मिली थी। मुकेश के बारे में भी उसके परिजन से चर्चा की गई तो वे भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed