सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   CM Mohan Yadav said 2500 crore investment will come Mandsaur establishment of two new parks Basai Semli Kankad

MP News: सीएम मोहन बोले- दो नवीन पार्कों बसई एवं सेमली कांकड की स्थापना से मंदसौर में 2500 करोड़ का आएगा निवेश

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर शहर के बाइपास स्थित हॉकी टर्फ मैदान के पास बीजेपी के जिला कार्यालय का भमिपूजन करने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रभारी महेन्द्र सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे।

CM Mohan Yadav said 2500 crore investment will come Mandsaur establishment of two new parks Basai Semli Kankad
सीएम मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्षत्र गार्डन में मंदसौर की औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास एवं उद्यमियों से संवाद किया। 132 करोड़ की मेसर्स हरिओम रिफाइनरी एवं 7.5 करोड़ की मैक्सिकन एग्रो केमिकल लिमिटेड का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधान परिषद, कार्यकारी सभापति विशेषाधिकार समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, हीतानंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, मंदसौर विधायक विपिन जैन, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नानालाल अटोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, एमपीआईडीसी के अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में उद्योगपति और पत्रकार मौजूद रहे।

Trending Videos


शिलान्यास के पश्चात मुख्यमंत्री ने निवेशकों की सहायता हेतु जिलास्तर पर स्थापित निवेश प्रोत्साहन केन्द्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा मंदसौर में निवेश हेतु मुख्यमंत्री को अभिरूचि पत्र सौंपा गया। इस पावर ग्रिड के माध्यम से मंदसौर जिले में 1040 करोड़ का निवेश आएगा। मुख्यमंत्री ने मंदसौर में औद्योगिक विकास के उत्प्रेरण हेतु दो नवीन पार्कों बसई एवं सेमली कांकड की स्थापना की उद्घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो नवीन पार्को से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पार्कों का वीडियो द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर जिले में दो नवीन पार्कों के स्थापना होने से 100 ईकाईयों के माध्यम से 2500 करोड़ का निवेश आने वाला है। मंदसौर एवं नीमच जिले में सभी तरह की क्षमता और संरचना यहां पर हैं। अब औद्योगिक क्षेत्र में भी कार्य शुरू हो गया है। जग्गा खेड़ी, बसई, सेमली काकड़ नए औद्योगिक क्षेत्र बन रहे हैं। उद्योग लगाने के लिए जिन संसाधनों की आवश्यकता रहती है, वह साधन दिए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में नंबर एक पर होगा। उद्योगों के माध्यम से रोजगार मिलता है और उससे समृद्धि आती है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने खजुरिया सारंग में उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम खजुरिया सारंग में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं बच्चे मौजूद रहे। ग्राम खजुरिया सारंग के शिक्षक, शिक्षिका एवं 10वीं कक्षा में 85 प्रतिशत लाने वाली बालिका कुमारी दिव्या पाटीदार का सम्मान किया।



भूमिपूजन अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। हम सबको मिलकर काम करना है। सरकार जनता की हर मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने का कार्य कर रही है। शुद्ध पीने का पानी, सड़क, बीमार के लिए इलाज का प्रबंध, पढ़ाई की व्यवस्था, घर, बिजली, युवाओं को रोजगार जैसी अनेक आवश्यकताओं को पूरा किया है। यह देश हमारा परिवार है। प्रजातंत्र में जनता मालिक हैं। पहले लाखों परिवार खुले आसमान के नीचे सोते थे, लेकिन पीएम आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवार को पक्के आवास दिए हैं।

आवास से वंचित लोगों को भी पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। एक भी परिवार बिना मकान के नहीं रहेगा। पहले इलाज के अभाव में बहुत से लोगों की मृत्यु हो जाती थी, लेकिन आयुष्मान कार्ड से अब हर व्यक्ति का निशुल्क 5 लाख तक का इलाज हो रहा है। यह आयुष्मान कार्ड गारंटी कार्ड हैं। अब 70 से अधिक उम्र के व्यक्तियों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि अपने गांव में कहीं भी कचरा दिखे तो उसे डस्टबिन में जरूर डालें एवं अपने गांव को साफ एवं स्वच्छ बनाएं।

मंदसौर जिला गंगोत्री के समान भाजपा की राजनीतिक धारा को देश में प्रवाहित कर रहा है : मुख्यमंत्री यादव
भारतीय जनता पार्टी नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन कार्यक्रम बाइपास स्थित हॉकी टर्फ मैदान के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आथित्य एंव सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक गण हरदीप सिंह डंग, चंदर सिंह सिसोदिया की गरीमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

भाजपा के नवीन कार्यालय का भूमिपूजन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की मंदसौर जनसंघ के जमाने से भाजपा का गढ़ रहा है। मंदसौर गंगोत्री के समान देश में भाजपा की राजनीतिक धारा को प्रवाहित कर रहा है। राजनीतिक गंगा का वातावरण यहां के कार्यकर्ताओं ने बनाया है। मंदसौर जिले ने देश में अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने का काम किया है। इस जिले में जनसंघ के जमाने से जो पहली यात्रा प्रारंभ हुई थी, आज वही यात्रा का भव्य विराट स्वरूप पूरे देश के सामने दिखाई देता है।

मंदसौर जिले के कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कार्यों को जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में कई बार प्रदेश में शाबाशी प्राप्त हुई है। मंदसौर जिला हमारी विचारधारा का वह प्रारंभिक स्थान है, जो हिमालय में गंगोत्री के समान हमारी राजनीतिक विचारधारा को ले जाने वाला है। जहां गंगा को लाने त्याग तपस्या और बलिदान देने में भागीरथ का पूरा परिवार लग गया था और जब गंगा का अवतरण हुआ तो आज पूरी दुनिया में गंगा स्नान का अपना एक अलग महत्व है। मुझे कहने में कोई गुरेज नहीं है कि मंदसौर जिले के कार्यकर्ताओं ने पहली बार भाजपा का विधायक मंदसौर से बनाया, नगरपालिका में बहुमत हमने सर्वप्रथम मंदसौर जिले ने प्राप्त किया। साथ ही एक नहीं दो-दो मुख्यमंत्री देने वाला यह मंदसौर जिला अद्भुत है और यहां के कार्यकर्ता देवतुल्य है।

मंदसौर जिले में बनने वाला भाजपा का नवीन कार्यालय पूरे देशभर में पार्टी के अंदर गर्व का विषय बन रहा है। मंदसौर वह जिला है, जिसने हर कठिन परिस्थिति में कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज तैयार की है जिसके दम पर भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में ही नहीं वरन देश में भी कोई चुनौती नहीं दे सकता है। आने वाले समय में स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी थी की आने वाली 21वी सदी भारत की होगी और भारत में भारतीय जनता पार्टी का डंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बज रहा है। त्याग, तपस्या और बलिदान भाजपा की यही पहचान इसी मंत्र पर भाजपा के बैनर तले मोदी सरकार पूरे विश्व के राजनेताओं के दिलो पर राज कर रही है।

आज कार्यालय भवन बनने की प्रत्येक ईंट, ईंट नहीं वरन वह लोकतंत्र का संकल्प है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता गांव, गरीब, किसान, पिछड़े ,महिला, दलित, युवाओं के उत्थान का कार्य कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को चरितार्थ कर रही है। मैं आज इस नवीन कार्यालय भवन भूमिपूजन के अवसर पर आप सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।



भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हर जिले में भाजपा का कार्यालय बनाने के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। यह कार्यालय पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का मान-सम्मान बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने सभी बूथ प्रभारी एवं पदाधिकारियों सदस्यों को नवीन कार्यालय भवन के भूमि पूजन पर शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर नवीन भाजपा कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के एवं अतिथियों के साथ बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के इस अवसर पर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का साफा बांधकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed