सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   International Women's Day Special Nirmala is providing salvation to strangers in Mandsaur women are afraid go

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: जहां पर महिलाएं जाने से डरती हैं, वहां अजनबी को मोक्ष प्रदान कर रहीं निर्मला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

International Women's Day: जहां पर महिलाएं जाने से डरती हैं, वहां अजनबी निर्मला मोक्ष प्रदान कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

International Women's Day Special Nirmala is providing salvation to strangers in Mandsaur women are afraid go
निर्मला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहां पर महिलाएं जाने से डरती हैं, वहीं समाज में भी महिलाएं का प्रवेश का जाना उचित नहीं समझा जाता है। उसी मुक्तिधाम पर अजबनी मृत आत्माओं का सहारा बनी हुई हैं मंदसौर की रहने वाली निर्मला देवी। निर्मला देवी के इस साहस और अनूठी सेवा के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। 8 मार्च शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंदसौर कलेक्टर आदिती गर्ग द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।

Trending Videos




मंदसौर की निर्मला देवी ने महिला के साहस, समर्पण व प्रेरणा की मिसाल पेश की है। निर्मला देवी मुक्तिधाम में हजारों अंतिम संस्कार करवा चुकी हैं। नारी तू नारायणी, शास्त्रों में उल्लिखित इन शब्दों को मंदसौर शहर की महिला अपने साहस, समर्पण व प्रेरणा से चरितार्थ कर रही हैं। करीब 15 साल से अधिक मुक्तिधाम में अपनी सेवाए दे रही हैं। एक ओर कई जगह महिलाएं अंतिम संस्कार में जाती तक नहीं हैं। वहीं, शहर की निर्मला देवी रोज घंटों मुक्तिधाम में ही सेवा करती हुई बिताती हैं। अंतिम क्रिया के लिए लकड़ी जमाना, राख समेटना सहित अन्य कार्य इनका नियमित काम है। चाहे बारिश हो या फिर ठंड। हर मौसम में सेवा के इस नेक कार्य को करती आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्मला देवी दो बेटों में से एक की कोरोना में और दूसरे की करीब डेढ़ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। मंदसौर के गौरव दिवस पर भी प्रशासन ने इन्हें सम्मानित किया गया था। निर्मला देवी बताती हैं कि सैकडों लोगों का अंतिम संस्कार करवा चुकी हैं। गिनती याद नहीं है। मुक्तिधाम में दिवंगत आत्माओं को मोक्ष मिल जाएं, यही उनका ध्येय है।

मंदसौर कलेक्टर आदिती गर्ग ने बताया कि महिलाओं के लिए प्रेरणादायक के साथ ही निर्मला देवी का काम मानव सेवा के लिए बड़ा योगदान देने वाला है। निर्मला देवी की सेवा से मंदसौर ही नहीं, बल्कि पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। महिला दिवस पर निर्मला देवी को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed