{"_id":"675831558898982bd108a34f","slug":"mandsaur-attempt-of-kidnapping-at-gunpoint-villagers-confronted-and-saved-victim-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: बंदूक की नोक पर अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने सामना कर बचाया, नाबालिग को पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: बंदूक की नोक पर अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने सामना कर बचाया, नाबालिग को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
बंदूक की नोक पर अपहरण करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने सामना कर बचा लिया। साथ ही एक नाबालिग को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अपहरण की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर एक सप्ताह में दूसरी बार अपहरण की घटना सामने आई है। हालांकि, ग्रामीणों ने सामना कर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक को छुड़वा लिया और आरोपियों के साथ आए एक नाबालिग को भी पकड़ लिया, जिसे बाद में ग्रामीण शामगढ़ थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ही बंदूक की नोक पर सरपंच पुत्र के अपहरण का मामले सामने आया था। उसके आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। अब एक बार फिर शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडला बुजुर्ग से अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार, शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडला खुर्द में सुरेंद्र सिंह पिता तूफान सिंह सोंधिया के खेत पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान कार क्रमांक MP-14 GC-4943 में सवार होकर कुछ बदमाश आए और उन्होंने हवाई फायर कर सुरेंद्र सिंह सोंधिया के खेत पर काम कर रहे मगन नामक मजदूर के अपहरण की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश बंदूक की नोंक पर मगन को खींचकर कार तक ले गए और उसे कार में बिठा लिया। लेकिन वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने बदमाशों का सामना कर मगन को बदमाशों के चंगुल से छुड़वा लिया। इस घटनाक्रम के दौरान बदमाशों की पिस्टल भी मौके पर गिर गई। लोगों ने बदमाशों के साथ आए एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया, जिसे पकड़कर ग्रामीण शामगढ़ थाने ले गए। शामगढ़ थाने पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि कार में अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह और धारा सिंह सवार थे। इनमें धारा सिंह पिस्टल लहराते हुए वायरल वीडियो में नजर आ रहा है।
शामगढ़ थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडलाखुर्द में बंदूक की नोंक पर मगन नामक युवक का कार सवार बदमाशों द्वारा अपहरण की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों ने बदमाशों का सामना कर युवक को छुड़वाया। इस दौरान बदमाशों के साथ आए एक नाबालिग को भी ग्रामीणों ने धर दबोचा। पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों में दहशत
एक सप्ताह में दूसरी बार अपहरण की घटना सामने आई है। तीन दिन पहले भी बनी कुरावन के पास भी ऐसी ही घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X