सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur: Chill increased after rain, temperature dropped by 8 degrees in 48 hours

Mandsaur: मावठे की बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, 48 घंटों में 8 डिग्री गिरा पारा, कड़ाके की ठंड की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Dec 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

साल के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मावठे की बारिश और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक सीमित रही।

Mandsaur: Chill increased after rain, temperature dropped by 8 degrees in 48 hours
हाईवे पर छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साल के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले गिरे मावठे के बाद मौसम पूरी तरह से ठंडा हो चुका है। सर्द भरी ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 3 डिग्री की और कमी आई है। पिछले 48 घंटों में यह 8 डिग्री गिरा है। दिन के तापमान में भी करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा है। जिससे ठिठुरन महसूस की गई। 10 बजे बाद मौसम साफ होना शुरू हुआ। तेज धूप निकलने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तेज धूप में भी ठंडी हवाओं ने ठिठुरन घोल रखी है। इस बार नवंबर और दिसंबर में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। जनवरी में भी मौसम वैज्ञानिकों ने कड़ाके की ठंड के संकेत दिए है। 

Trending Videos


कहीं 500 मीटर तो कहीं 200 मीटर रही विजिबिलिटी
मावठे की बारिश के बाद सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह घना कोहरा छाने से कहीं 200 मीटर तो कहीं 500 मीटर विजिबिलिटी रही। इससे तापमान में गिरावट हुई है। अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों ने अनुसार पश्चिमी उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से पिछले दो दिन तक ओले गिरे और बारिश हुई। रविवार से बारिश की एक्टिविटी कम हो गई है। लेकिन कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। नए साल की पहली सुबह की शुरुआत तेज ठंड के साथ होगी। पूरे जनवरी माह कड़ाके की ठंड गिरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed