सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur Crime young man was murdered due to an illicit relationship three accused arrested

Mandsaur Crime: अवैध संबंध के चलते की गई थी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की गई थी।

Mandsaur Crime young man was murdered due to an illicit relationship three accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में ब्रिज के पास पुलिया के नीचे सिर कुचले और अधगले शव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते बड़ावदा निवासी दिनेश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक को शराब पिलाकर सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos


मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम पर सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन दिसंबर को दलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या के पास दिव्य श्री होटल के सामने पुलिया के नीचे यहां पानी में एक अज्ञात शव जिसका सिर से लेकर दोनों घुटने तक का भाग प्लास्टिक के कट्टे में बरामद हुआ था। जो कि आठ से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और शव का चेहरा भी कुचला हुआ था। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए। साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान राहुल पिता रोडुमल सुर्यवंशी उम्र 27 साल निवासी सोनगरी जिला मंदसौर के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि हत्या के संबंध में साइबर सेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही दिनेश पिता जगदीश चौहान जाति भोई निवासी ग्राम ऊनी थाना बडावदा जिला रतलाम, प्रकाश पिता चत्तर चौहान जाति भोई निवासी ग्राम ऊनी थाना बडावदा जिला रतलाम और मनोहर पिता दिलीप केवट जाति भोई निवासी ग्राम ऊनी थाना बडावदा जिला रतलाम को गिरफ्तार कर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने शराब पार्टी करने के बाद राहुल सूर्यवंशी की हत्या करना स्वीकार किया।

मृतक की पत्नी से दिनेश के थे अवैध संबंध
एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि मृतक राहुल की ससुराल ग्राम ऊनी जिला रतलाम में होने से ग्राम ऊनी निवासी आरोपी दिनेश चौहान व राहुल आपस में परिचित थे। इनका एक दूसरे के घर आना जाना था। इस दौरान मृतक राहुल की पत्नी से आरोपी दिनेश की लगातार नजदीकियां बढ़ने लगी। मृतक राहुल की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते दिनेश चौहान राहुल को रास्ते से हटाना चाहता था। 

आरोपी राहुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
23-24 नवंबर की रात जब राहुल सवेरा ढाबा से काम कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश राहुल को सोनगरी और दलौदा के बीच से अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर ग्राम आक्या के पास दिव्य श्री होटल के सामने पुलिया के नीचे खेत पर लेकर पहुंचा। यहां दिनेश चौहान के दोस्त प्रकाश चौहान निवासी ऊनी और मनोहर केवट निवासी ऊनी शराब लेकर पहले से बैठे थे। आरोपी दिनेश चौहान ने शराब नहीं पी और अपने दोस्तों के साथ राहुल को अधिक शराब पिलाई। राहुल को नशे की हालत में देखकर दिनेश ने बड़ा सा पत्थर उठाकर राहुल के सिर पर वार किया, जिससे राहुल अचेत होकर खेत में बेहोश हो गया।

उसके बाद दिनेश और उसके दोस्त प्रकाश व मनोहर ने भी बारी-बारी से पत्थरों से राहुल को बड़ी बेरहमी से सिर कुचल कर मार डाला। लाश पहचान में न आए, इसलिए सिर को पूरी तरह से कुचल डाला। आरोपी दिनेश ने अपने दोस्त प्रकाश व मनोहर की मदद से प्लास्टिक के कट्टे में मृतक राहुल के शव को भरकर पास ही नाले में फेंक दिया। साथ ही खून लगे पत्थरों को भी पानी में फेंक दिया, ताकि कोई सबूत हाथ न लगे। इसके बाद तीनों मृतक राहुल का मोबाइल अपने साथ लेकर घर के लिए निकल गए। आरोपियों ने राहुल के मोबाइल को मलेनी नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed