{"_id":"672b86accc1cddcec9059c61","slug":"mandsaur-four-arrested-for-stealing-equipment-installed-on-mobile-towers-theft-at-47-places-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: मोबाइल टावर पर लगे उपकरण चुराने वाले चार गिरफ्तार, पांच से अधिक राज्यों में 47 स्थानों पर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: मोबाइल टावर पर लगे उपकरण चुराने वाले चार गिरफ्तार, पांच से अधिक राज्यों में 47 स्थानों पर की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 06 Nov 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोपियों ने मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कुल 47 स्थानों पर मोबाइल टावर में लगे उपकरणो को चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 20 लाख रुपए के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित अन्य सामान जब्त किया है।
मंदसौर में चार चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर जिला मुख्यालय पर स्थित नई आबादी थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गैंग के चार सदस्यों को मोबाइल टावर पर लगे उपकरण चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कुल 47 स्थानों पर मोबाइल टावर में लगे उपकरणो को चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 20 लाख रुपए के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित अन्य सामान जब्त किया है।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बुधवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले कई माह से क्षेत्र में मोबाइल टावर पर लगे उपकरण चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं जिसको देखते हुए थाना नई आबादी पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी वरुण तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान सउनि सुनीलसिंह तौमर को ग्राम बादाखेडी व मैनपुरिया से मोबाइल टावर पर लगे चोरी किए गए उपकरण नयाखेड़ा में बेचने की फिराक में तीन चार लोगों के घूमने के संबंध सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही तूफानसिंह पिता गणपतसिंह राठौर जाति राजपुत उम्र 21 साल, मेहरबानसिंह पिता रामसिंह सिसौदिया उम्र 23 साल, कारुलाल पिता भंवरलाल नायक उम्र 21 साल, हेमन्त उर्फ नितेश पिता किशोरलाल राठौर उम्र 19 साल सभी निवासी बापच्या थाना सीतामऊ जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 9 नग आंजना डिवाईस मोबाइल टावर मशीन किमती 20 लाख रुपए, एक हुण्डई कंपनी की EON कार वाहन क्रमांक MP-39-C-2147 कीमती 03 लाख रुपए जब्त की है।
एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अन्तर्राज्यीय गैंग बनाकर मोबाइल टॉवरों की आंजना मशीनों एवं अन्य उपकरणों को चोरी कर बड़े शहरों में ले जाकर बेच देते थे। आरोपियों ने मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि अन्य राज्यो सभी मोबाइल टावर पर लगे उपकरण चोरी करना कबूल किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X