{"_id":"67408965c79af37e6302fbc1","slug":"mandsaur-medical-and-chemist-association-president-arrested-while-taking-26-thousand-bribe-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: 26 हजार रिश्वत लेते मेडिकल एवं केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गिरफ्तार, ड्रग इंस्पेक्टर को भी बनाया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: 26 हजार रिश्वत लेते मेडिकल एवं केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गिरफ्तार, ड्रग इंस्पेक्टर को भी बनाया आरोपी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में 26 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मेडिकल एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर को भी आरोपी बनाया है।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने तीन दिन में दूसरी कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार शाम मेडिकल लाइसेंस बनाने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर के नाम पर 26 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मेडिकल एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। टीम ने मामले में ड्रग इंस्पेक्टर को भी आरोपी बनाया है।
Trending Videos
मंदसौर में शुक्रवार शाम वायडी नगर थाने के पास नारायणगढ़ निवासी चन्द्रावत मेडिकल के संचालक लखन पाटीदार से मेडिकल लाइसेंस बनाने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश के नाम पर मेडिकल एवं केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष चौधरी को 26 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक, डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में आरक्षक अनिल अटोलिया, हितेश ललावत, इसरार खान, श्याम शर्मा सहित 10 सदस्यीय टीम ने अंजाम दिया है। आरोपी मनीष चौधरी ने बताया कि उसने यह रिश्वत ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश के कहने पर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने से कर रहे थे टालमटोल
फरियादी लखन पाटीदार ने बताया कि वह मंदसौर जिले के ग्राम नारायणगढ़ में मेडिकल की दुकान संचालित करता है। पिछले दो महीने से मेडिकल के लाइसेंस के लिए में भटक रहा था। मैंने जब ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश से लाइसेंस के लिए बात की तो उन्होंने कहा कि मनीष चौधरी से मिल लो। जब मैं मनीष चौधरी से मिला तो उन्होंने कहा कि मेडिकल लाइसेंस बनाने के 26 हजार रुपये लगेंगे। इसकी शिकायत मैंने लोकायुक्त उज्जैन को की। लोकायुक्त टीम ने जांच कर मनीष चौधरी को वायडी नगर थाने के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कमेंट
कमेंट X